ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस, एनडीए में तेज मंथन

UB India News by UB India News
April 11, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार की सियासत में कल रहा सुपर संडे, आरा और मुजफ्फरपुर से दिल्ली को बड़ा मैसेज ?

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेते ही अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सत्ता के गलियारों में कई नामों की चर्चा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी के नाम का एलान नहीं हुआ है. एनडीए खेमे के भीतर भी मंथन जारी है कि राज्य की कमान किस चेहरे को सौंपी जाए. इसी राजनीतिक सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि वे बिहार के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वे खुद को मुख्यमंत्री की रेस में नहीं देखते ऐसे में इस बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है जिनमें चिराग को संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा था.

अपने ही विधायक-मंत्री चाहते थे चिराग बने मुख्यमंत्री

बता दें कि चिराग पासवान भले ही खुद को रेस से बाहर बता रहे हों. लेकिन उनकी पार्टी एलजेपी (रामविलास) के कई विधायक और मंत्री खुलकर कह रहे हैं कि वे चाहते थे कि चिराग ही बिहार के मुख्यमंत्री बनें. पार्टी के अंदर एक मजबूत धड़ा मानता है कि चिराग पासवान युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा हैं और उन्हें मौका मिलना चाहिए. हालांकि, एलजेपी (आर) के कई नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को ही करना है. वे मानते हैं कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह भाजपा और एनडीए के बड़े नेताओं की रणनीति और सहमति से तय होगा.

NDA विधायकों की बैठक के बाद होगा नाम तय

सूत्रों के मुताबिक नया मुख्यमंत्री चुनने से पहले एनडीए विधायकों की बैठक बुलाई जाएगी. इसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा जो आगे चलकर मुख्यमंत्री की शपथ लेगा. हालांकि यह बैठक कब होगी. इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. यही वजह है कि पटना से दिल्ली तक राजनीतिक अटकलों का दौर लगातार जारी है.

एलजेपी (आर) के नेताओं ने रखी अपनी बात

इस बीच एलजेपी (रामविलास) के विधायकों और नेताओं का मानना है कि चिराग पासवान राज्य के लिए एक बेहतर और युवा विकल्प हो सकते थे. पार्टी के विधायक राजू तिवारी कहते हैं कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी यही भावना है कि चिराग को बड़ी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. वहीं, संजय पासवान का कहना है कि एलजेपी (आर) के कार्यकर्ता और नेता भावनात्मक रूप से चिराग के साथ हैं. हालांकि वे यह भी जोड़ते हैं कि गठबंधन की राजनीति में अंतिम फैसला सामूहिक होता है और सभी उसी का सम्मान करेंगे. जबकि, विधायक संजय सिंह बताते हैं कि वे व्यक्तिगत तौर पर चाहते थे कि चिराग पासवान को मौका मिले. लेकिन वे कहते हैं कि पार्टी लाइन और एनडीए नेतृत्व के फैसले के आगे सभी को झुकना होगा.

दूसरी ओर विधायक उदय कुमार सिंहकी राय में चिराग पासवान ने खुद को सीएम रेस से अलग कर एक परिपक्व नेता होने का परिचय दिया है. वे मानते हैं कि इससे गठबंधन के भीतर संदेश गया है कि चिराग पद से ज्यादा स्थिर सरकार को महत्व देते हैं. पार्टी नेता सीमांत मृणाल कहते हैं कि एलजेपी (आर) में कोई मतभेद नहीं है. सभी नेता एनडीए के फैसले के साथ खड़े रहेंगे. वे यह भी कहते हैं कि जो भी नया मुख्यमंत्री बनेगा. एलजेपी (आर) उसकी सरकार को पूरा समर्थन देगी.

बिहार में सस्पेंस कायम, फैसला कब

कुल मिलाकर तस्वीर यह है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. चिराग पासवान ने खुद को रेस से बाहर कर दिया है. लेकिन उनके नाम पर पार्टी के अंदर जो समर्थन दिखा. उसने राजनीतिक हलचल को और दिलचस्प बना दिया है. अब सबकी नजरें एनडीए की आगामी बैठक और शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं. जब तक नया नाम सामने नहीं आता. तब तक बिहार की सियासत में यह सवाल बना रहेगा कि आखिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
बिहार एनडीए की राजनीति के अंदरखाने वफादारी का सवाल!

बिहार का नया सीएम कौन? पटना और नई दिल्ली के बीच राजनीतिक हलचल तेज..........

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल : ईरान ने पकड़ ली अमेरिका की ये दुखती रग , स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर संकट?…………….

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल : ईरान ने पकड़ ली अमेरिका की ये दुखती रग , स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर संकट?................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend