ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संदिग्ध आतंकी रिजवान अहमद के चौंकाने वाले खुलासे ……………

UB India News by UB India News
April 8, 2026
in अपराध
0
संदिग्ध आतंकी रिजवान अहमद के चौंकाने वाले खुलासे ……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी रिजवान अहमद को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था. उसकी योजना लाल किला ब्लास्ट जैसे पैटर्न पर IED धमाके करने की थी, जिसके लिए वह लंबे समय से तैयारी में जुटा हुआ था.

एजेंसियों की जांच के दौरान उसका अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी उजागर हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, रिजवान का संपर्क इराक में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस के एक बड़े कमांडर अबु ओसामा से था. बताया जा रहा है कि अबु ओसामा ने ही उसे ऑनलाइन बम बनाने की ट्रेनिंग दी थी और उसी के निर्देशों पर वह काम कर रहा था. इतना ही नहीं, एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि रिजवान ने कुछ प्रमुख मंदिरों की रेकी भी की थी.

RELATED POSTS

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि रिजवान सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का काम कर रहा था. उसके पास से आपत्तिजनक और भड़काऊ कंटेंट भी बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह लोगों का ब्रेनवॉश करने के लिए करता था. खास बात यह है कि वह नाबालिगों को भी अपने जाल में फंसा रहा था. सूत्रों के अनुसार, वह 4 से 5 नाबालिगों के संपर्क में था और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था.

युवाओं को झांसे में ले रहा था

पुलिस का कहना है कि आरोपी जिन युवाओं को अपने प्रभाव में ले रहा था, उनसे बम धमाकों को अंजाम दिलाने की योजना बना रहा था. रिजवान अहमद का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. पुलिस के अनुसार, वह साल 2015 में उसे गिरफ्तार किया गया था. करीब 8 साल जेल में रहने के बाद वह 2023 में रिहा हुआ था. हालांकि जेल से बाहर आने के बाद भी उसने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं और फिर से सक्रिय हो गया.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का संपर्क अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी जुड़ा हुआ है. वह एक विशेष एप के माध्यम से सीरिया में बैठे हैंडलर्स से भी बातचीत कर रहा था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था. फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रिजवान से पूछताछ कर रही है और उसके पूरे नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश में जुटी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पाकिस्तान अभी भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में रहता है. उसका आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर एसडीएम की Inside Story……………

by UB India News
June 28, 2026
0

बिलौटी मौजा की जिस जमीन पर जवइनियां गांव के बाढ़ विस्थापितों को बसाया जा रहा है, वहां विकास के लिए...

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

by UB India News
June 26, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..

योगी मॉडल के कारण कहीं लेने के देने न पड़ जाएं…………..

by UB India News
June 25, 2026
0

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद बिहार पुलिस विवादों में घिर गयी है। इसकी वजह से सम्राट चौधरी सरकार दबाव में...

Next Post
इस्तांबुल में इजराइली दूतावास के पास भीषण गोलीबारी, 3 की मौत, एक हमलावर पकड़ा गया

इस्तांबुल में इजराइली दूतावास के पास भीषण गोलीबारी, 3 की मौत, एक हमलावर पकड़ा गया

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद: ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का किया एलान

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद: ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर का किया एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend