ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी के ‘गरीब’ वाले बयान पर इतना बखेड़ा क्यों?

UB India News by UB India News
April 3, 2026
in पटना, बिहार
0
RJD के हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे तेजस्वी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार को ‘गरीब’ क्या कहा, एनडीए नेताओं की जुबान कैंची की तरह चलने लगी। सियासी पिच पर लगातार जुबानी चौके-छक्के लग रहे हैं। दरअसल, केरल विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की पार्टी सत्ताधारी एलडीएफ से गठबंधन कर तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार के सिलसिले में तेजस्वी यादव केरल में है। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केरल की सरकार ने हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में काफी काम किया है। बिहार इसके तुलना में गरीब प्रदेश है। जब, ‘गरीब’ वाली बात पटना पहुंची तो सियासत उफान मारने लगी।

केरल में तेजस्वी ने बिहार को लेकर क्या कहा था?

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव केरल के चुनावी रण में है। मंगलवार को कोझिकोड पहुंचे तेजस्वी ने सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। आरजेडी केरल विधानसभा चुनाव में एलडीएफ गठबंधन के साथ मिलकर 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘केरल ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जो मानक स्थापित किए हैं, उनका उदाहरण पूरे देश में दिया जाता है। केरल की तुलना में बिहार गरीब राज्य है और मैं वहीं से आया हूं।’

  • आरजेडी ने क्षेत्रीय दल की छवि से बाहर निकलते हुए केरल की 3 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
  • तेजस्वी यादव की पार्टी वहां सत्ताधारी एलडीएफ (LDF) गठबंधन के मजबूत सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ रही है।
  • तेजस्वी ने बिहार को गरीब बताते हुए केरल के विकसित मॉडल, विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
  • कोझिकोड में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि एलडीएफ भारी बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करेगा।

तेजस्वी इंटरनेशनल लीडर बनने चले हैं: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में साल 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा करने वालों को जनता ने आईना दिखा दिया। करारी हार से भी तेजस्वी यादव ने सबक नहीं लिया है। केरल में एक चुनावी रैली के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार को देश का ‘सबसे गरीब राज्य’ बताया। तेजस्वी के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने एक मुहावरे का जिक्र करते हुए मजाकिए अंदाज में कहा कि बिहार में सरकार बना नहीं पाए और केरल में इंटरनेशनल लीडर बनने के लिए निकल पड़े हैं।

‘अपमानजनक टिप्पणियों के लिए शर्म आनी चाहिए’
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिहार को गरीब बताने से पहले शर्म आनी चाहिए। चिराग ने पटना में पत्रकारों से कहा कि जिन लोगों के शासनकाल में बिहार की स्थिति बदहाल हुई, वहीं आज राज्य की गरीबी पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को जिस दौर में सबसे अधिक नुकसान हुआ, उस समय की राजनीति और नीतियों को लोग अभी भी याद रखते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि उद्योगपति से लेकर चिकित्सक और अन्य पेशेवर लोग तक राज्य छोड़कर बाहर चले गए थे।

बिहार को बदनाम कर रहे हैं: शाहनवाज हुसैन
भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की छवि खराब कर रहे हैं और राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार आज तेजी से विकास कर रहा है और सड़क, बिजली, पानी जैसे बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने सलाह दी कि तेजस्वी को चुनाव प्रचार करना चाहिए, लेकिन बिहार की छवि खराब नहीं करनी चाहिए। केरल में एक रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की तुलना करते हुए कहा कि राज्य को केरल जैसा बनाना है।
केरल में तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की छवि खराब कर रहे हैं और राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

बिहार को शर्मिंदा कर रहे हैं: श्रेयसी सिंह
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वे बिहार को शर्मिंदा करने का काम कर रहे हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि चाहे तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी, जब भी वे बिहार या भारत से बाहर जाते हैं, तो वे बिहार और भारत को शर्मिंदा करते हैं। अगर तेजस्वी यादव सच्चे विपक्ष के नेता हैं तो वे विधानसभा से गायब क्यों हो जाते हैं। वे अपनी भूमिका क्यों नहीं निभाते। तेजस्वी यादव की बात सुनने से किसी को न तो कोई फायदा होने वाला है और न ही कोई नुकसान होने वाला है।

वोट के लिए बिहार को बदनाम किया: राजेश वर्मा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी देश से बाहर जाते हैं तो देश के खिलाफ बयान देना ही अपना धर्म समझते हैं, ठीक इसी प्रकार जब तेजस्वी यादव केरल जाते हैं तो बिहार के खिलाफ बोलते हैं। हम लोगों ने कई बार देखा है कि बिहार के लोगों के साथ अन्य राज्यों में कैसा बर्ताव किया जाता है। नेता विपक्ष के तौर पर तेजस्वी यादव केरल में जाकर बिहार के लोगों के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों के बारे में कहा है, यह दिखाता है कि उनके दिल में बिहार के लिए प्रेम नहीं है।

बिहार को अपमानित करना ठीक नहीं: प्रदीप सिंह
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के चुनावी राज्य केरल दौरे पर बिहार को कथित तौर पर पिछड़ा राज्य बताने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी के बेटे को लालू जी के बिहार की याद है। उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। बिहार को अपमानित करना ठीक नहीं है। यही कारण है कि चुनावी परिणाम उनके विपरीत आता है। उनके संस्कार और संस्कृति में झूठ बोलना और भ्रम फैलाना है। अपने राज्य के बारे में केरल में जाकर उल्टा-सीधा बोलना गलत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास हुआ है, और यह अब और भी ज्यादा विकसित होने वाला है।
लालू जी के बेटे को लालू जी के बिहार की याद है। उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। बिहार को अपमानित करना ठीक नहीं है।
बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह

बिहार में गरीबी से जुड़ा डेटा क्या कहता है?
नीति आयोग और हालिया आर्थिक सर्वेक्षण (2024-25) के आंकड़ों की मानें तो बिहार गरीबी कम करने के मामले में भारत के सबसे तेजी से सुधार करने वाले राज्यों में शुमार है। वर्ष 2025 की रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में बहुआयामी गरीबी (Multidimensional Poverty) में काफी गिरावट आई है।
बिहार में गरीबी का स्तर जो 2015-16 में 51.91% था, 2025 के लेटेस्ट अनुमानों के अनुसार घटकर लगभग 33.76% पर आ गया है।
पिछले एक दशक में बिहार के करीब 3.77 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो देश में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिहार की जीडीपी विकास दर 13% से 15% के बीच रहने का अनुमान है, जो सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों की कतार में खड़ा है।
हालांकि, प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार अभी भी राष्ट्रीय औसत से पीछे है, लेकिन बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुधारों के कारण ‘गरीबी उन्मूलन’ की गति काफी तेज है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत की प्रति व्यक्ति नॉमिनल आय लगभग 2,50,000 से 2,85,000 के बीच रहने का अनुमान है।
वर्ष 2025-26 के लिए बिहार की प्रति व्यक्ति आय लगभग 64,000-68,000 के बीच रहने का अनुमान, वित्त वर्ष 2023-24 में 59,637 थी।
वर्ष 2025-26 के लिए केरल की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2,85,000 से 3,10,000 के बीच रहने का अनुमान है।
दरअसल, बिहार तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शुमार जरूर है। मगर, राष्ट्रीय औसत से जब तुलना करते हैं तो तकरीबन हर मामले में निचले पायदान पर खड़ा मिलेगा। वहीं, केरल सबसे ज्यादा विकासित राज्यों में शामिल रहता है। ऐसे में केरल से कम से कम बिहार की तुलना तो नहीं ही की जा सकती।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
अनंत सिंह के गांव में महादंगल……..

अनंत सिंह के गांव में महादंगल........

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश की विदाई की आहट!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend