ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत, संकट में भी नहीं डिगा, जनता को युद्ध की आग से कैसे बचा रहा?

UB India News by UB India News
April 1, 2026
in कारोबार, खास खबर, ब्लॉग
0
भारत, संकट में भी नहीं डिगा, जनता को युद्ध की आग से कैसे बचा रहा?

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
ईरान-अमेरिका जंग का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है. भारत भी पश्चिम एशिया की तपिश को महसूस कर रहा है. पश्चिम एशिया यानी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अस्थिरता बढ़ गई है. तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. कई देशों में ईंधन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में भारत घरेलू स्तर पर स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ विदेशों में भी इमरजेंसी उपायों को तेज कर रहा है. ईरान युद्ध के चलते तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं. ऐसे में सरकार सप्लाई की निरंतरता, घरेलू वितरण और नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान दे रही है.
एनर्जी स्टैबिलिटी यानी ऊर्जा स्थिरता का एक बड़ा संकेत बुधवार को मुंबई में एलपीजी टैंकर BW TYR के पहुंचने से मिला. होर्मुज पार कर इस एलपीजी टैंकर के भारत पहुंचने से साफ हुआ कि खाड़ी के पास अहम शिपिंग रूट्स में बाधा के बावजूद सप्लाई चेन बरकरार है. होर्मुज बंद होने के बाद भी भारत के तेल और गैस टैंकर लगातार आ रहे हैं. यह दिखाता है कि भारत का सप्लाई चेन अब काम कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि देश के सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है. इससे सप्लाई में कोई रुकावट नहीं आ रही है.
एलीपीजी और पीएनजी सप्लाई पर कंज्यूमर को राहत 
वहीं, घरेलू स्तर पर बात करें तो सरकार ने गैस कनेक्शन बढ़ाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के प्रयास तेज कर दिए हैं. सीजीडी यानी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को घरेलू पीएनजी कनेक्शन तेजी से देने के निर्देश दिए गए हैं. नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 को अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है. इसका असर भी दिख रहा है. मार्च में ही 3.1 लाख से ज्यादा कनेक्शन गैसीफाई किए गए, जबकि 2.7 लाख से ज्यादा नए कनेक्शन अभी जोड़े और एक्टिव किए जा रहे हैं.
LPG Price Hike, LPG price today, commercial LPG price hike, LPG cylinder rate April 1, domestic LPG price unchanged, LPG price India 2026Zoom
ईरान संकट के बीच भारत में एलपीजी सप्लाई और गैस कनेक्शन तेज
रसोई गैस के सप्लाई में कोई बाधा नहीं
रसोई गैस की उपलब्धता अक्सर संकट के समय संवेदनशील मानी जाती है. वह भी स्थिर बनी हुई है. 1 मार्च से अब तक रोजाना औसतन 50 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं. कमजोर वर्गों के लिए खास तौर पर 23 मार्च से अब तक 3.2 लाख से ज्यादा 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर प्रवासी मजदूरों को बेचे गए हैं. इसमें एक दिन में 63 हजार से ज्यादा सिलेंडर भी शामिल हैं.
घरेलू ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ भारत युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में अपने नागरिकों की बड़े पैमाने पर निकासी और सहायता अभियान भी चला रहा है. 28 फरवरी से अब तक 5.72 लाख से ज्यादा यात्री भारत लौट चुके हैं. राजनयिक मिशन और दूतावास चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और पूरे क्षेत्र में 24×7 हेल्पलाइन सक्रिय हैं.
समंदर में भी भारत है सिकंदर
वहीं, समुद्री क्षेत्र में भी सरकार ने अब तक 959 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है. इसमें पिछले 24 घंटे में 9 नाविक शामिल हैं. इससे शिपिंग रूट्स पर खतरे की स्थिति तो दिखती है, लेकिन सरकार की सक्रियता भी नजर आती है.
होर्मुज बंद होने से सता रहा डर
वैश्विक स्तर पर इस ईरान युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई बाधित होने का डर है. यह होर्मुज तेल-गैस शिपमेंट के लिए अहम रास्ता है. इसके बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों और टैंकरों के बीमा खर्च में बढ़ोतरी हो रही है. कई देश अपने रणनीतिक भंडार की समीक्षा कर रहे हैं और सोर्सिंग में विविधता ला रहे हैं. भारत जैसे ऊर्जा आयातक देश कीमतों और लॉजिस्टिक्स रिस्क पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
भारत की डबल तैयारी
इन चुनौतियों के बावजूद भारत की रणनीति दोहरी है. एक तरफ घरेलू ऊर्जा वितरण को मजबूत बनाए रखना और दूसरी तरफ विदेशों में अपने नागरिकों के लिए बड़े पैमाने पर सहायता अभियान चलाना. अधिकारियों का कहना है कि सरकार पैनिक होने के बजाय तैयारी पर जोर दे रही है, ताकि वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बावजूद देश के भीतर जरूरी सप्लाई और सेवाएं बिना रुकावट जारी रहें.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
पीएम मोदी यूं ही नहीं पहुंच गए डिब्रूगढ़ के चाय बगानों में…………………

पीएम मोदी यूं ही नहीं पहुंच गए डिब्रूगढ़ के चाय बगानों में.....................

नालंदा भगदड़ में 9 मौतें- लापरवाही के कौन जिम्मेदार चेहरे ,  मंदिर के 4 पुजारि गिरफ्तार,  मंदिर अध्यक्ष, सचिव-कोषाध्यक्ष समेत 20 पर FIR…………….

नालंदा भगदड़ में 9 मौतें- लापरवाही के कौन जिम्मेदार चेहरे , मंदिर के 4 पुजारि गिरफ्तार, मंदिर अध्यक्ष, सचिव-कोषाध्यक्ष समेत 20 पर FIR................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend