ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ीं, भारत का ‘प्लान-B’ एक्टिव

UB India News by UB India News
March 21, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
भारत ने अक्टूबर में कितना खरीदा रूसी तेल, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य पूर्व एशिया में पिछले 22 दिनों से जारी जंग ने एनर्जी मार्केट को हिलाकर रख दिया है. क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर/बैरल के करीब चल रही है, जबकि ब्रेंट क्रूड  112 डॉलर/बैरल के पार पहुंच गया है. भारत के लिए भी कच्‍चे तेल का बास्‍केट महंगा पड़ रहा है. पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पीपीएसी (PPAC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की औसत कीमत मार्च में 117.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है. बीते 19 मार्च को तो ये आंकड़ा $156.29 प्रति बैरल के सर्वकालिक उच्च स्तर पर जा पहुंचा. इस आंकड़े ने साल 2008 के उस रिकॉर्ड ($147/बैरल) को भी तोड़ दिया है, जिसे अब तक का सबसे उच्चतम स्तर माना जाता था.

महज 20 दिनों में 70% की भारी तेजी

फरवरी 2026 तक कच्चे तेल की स्थिति काफी नियंत्रण में थी और औसत भाव $69.01 प्रति बैरल के आसपास था. लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से कीमतों में आग लग गई है. फरवरी की तुलना में 19 मार्च तक कच्चा तेल 48.08 डॉलर यानी करीब 69.67% महंगा हो चुका है. चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85% तेल 40 अलग-अलग देशों से आयात करता है, इसलिए बढ़ते इम्पोर्ट बिल ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

भारत का प्‍लान-B: ‘एक्वा टाइटन’ ला रहा है राहत

इस अभूतपूर्व चुनौती से निपटने के लिए भारत सरकार ने अपनी ‘वैकल्पिक आयात व्यवस्था’ को सक्रिय कर दिया है. इसी कड़ी में, 7.7 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर रूसी टैंकर ‘एक्वा टाइटन’ (Aqua Titan) शनिवार, 21 मार्च की रात तक न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुँचने वाला है. इससे पहले 18 मार्च को ‘जग लाडकी’ नामक जहाज मुंद्रा पोर्ट पर तेल की खेप उतार चुका है. पिछले 22 दिनों में भारत चार बड़े जहाजों के जरिए तेल और गैस का सुरक्षित स्टॉक जुटाने में कामयाब रहा है.

रूट डाइवर्सिफिकेशन से सुरक्षित हुई सप्लाई

पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश को आश्वस्त किया है कि भारत की क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित (Secured) है. मंत्रालय के अनुसार, भारत की दैनिक खपत 55 लाख बैरल है, जिसे पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

सप्लाई रूट को बदल दिया गया है. अब भारत का 70% कच्चा तेल ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (Strait of Hormuz) के बजाय दूसरे सुरक्षित समुद्री मार्गों से आ रहा है. पहले यह आंकड़ा 55% था. सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं ताकि पेट्रोल और डीजल की किल्लत न हो.

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं, लेकिन सरकार के इस ‘डाइवर्सिफिकेशन’ और ‘रिजर्व स्टॉक’ मैनेजमेंट ने फिलहाल देश को बड़े तेल संकट से बचा रखा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
टैक्स की नई ‘पहेली’! 1 अप्रैल से होने वाले ये 10 बदलाव बदल देंगे आपका बजट…….

टैक्स की नई ‘पहेली’! 1 अप्रैल से होने वाले ये 10 बदलाव बदल देंगे आपका बजट.......

पाकिस्तान का कश्मीर से एकमात्र संबंध कब्ज़ा किए गए हिस्से को खाली करना है…………..

सोशल मीडिया पर चल रहे उस झूठे दावे को सरकार ने किया खारिज .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend