ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर घमासान, कई दिग्गजों का निर्विरोध संसद पहुंचना तय

UB India News by UB India News
March 9, 2026
in खास खबर, विशेष
0
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में 16 मार्च 2026 को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. हालांकि, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्‍गज नेताओं का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है.चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है. इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है. मतदान 16 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा और काउंटिंग उसी दिन शाम 5 बजे होगी.

निर्विरोध चुने जाने की ओर बढ़ते दिग्गज

बिहार से नीतीश-नवीन तय 

कई राज्यों में राजनीतिक दलों के बीच पहले से तय समीकरणों के चलते कई उम्मीदवारों के निर्विरोध राज्यसभा पहुंचने की संभावनाएं मजबूत हैं. बिहार की पांच सीटों में से चार पर NDA की मजबूत पकड़ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU) और नितिन नवीन (BJP) पहले से ही पार्टी की प्राथमिक सूची में हैं. हालांकि, पांचवीं सीट पर RJD ने ए.डी. सिंह को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

महाराष्ट्र से इन तीन दिग्‍गजों का राज्‍यसभा पहुंचना तय

महाराष्‍ट्र में कुल 7 सीटों पर चुनाव होना है. लेकिन यहां से भी कई बड़े नाम निर्विरोध संसद के उच्‍च सदन में पहुंचते दिख रहे हैं. महाराष्‍ट्र में शरद पवार (NCP-SP), रामदास आठवले (RPI-A) और BJP के विनोद तावड़े जैसे दिग्गजों की वापसी तय मानी जा रही है.

असम में 3 सीटों पर NDA का रास्‍ता साफ

असम की 3 सीटों पर NDA को स्पष्ट बढ़त है. जोगेन मोहन, तेराश गोवाला और प्रमोद बोरो के निर्विरोध चुने जाने की राह साफ मानी जा रही है.

तमिलनाडु में 6 उम्‍मीदवार निर्विरोध

डीएमके, AIADMK और अन्य दलों के समीकरणों के चलते तमिलनाडु में 6 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा सकते हैं. इनमें तिरुचि शिवा (DMK) और एम. थंबीदुरई (AIADMK) शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी को एक-एक सीट

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी हैं. कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को, जबकि बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को नामित किया है. इन दोनों के निर्विरोध चुने जाने के आसार हैं.

पश्चिम बंगाल की 5 सीटों पर कौन-कौन?

पश्चिम बंगाल में 5 सीटें हैं. टीएमसी के बाबुल सुप्रियो और कोयल मल्लिक जैसे नामों के निर्विरोध चुने जाने की चर्चाएं हैं. लेकिन ममता बनर्जी ने आखिर तक पने पूरे पत्‍ते नहीं खोले थे.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का बहुमत साफ

हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक सीट है, जिस पर कांग्रेस का बहुमत साफ है. पार्टी ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया है. यही वजह है कि हिमाचल में राज्‍यसभा चुनाव को लेकर कोई हलचल नजर नहीं आ रही है.

तेलंगाना में कांग्रेस और BRS में हुआ बंटवारा

तेलंगाना में राज्‍यसभा की दो सीटों पर मुकाबले की संभावना कम है. दरअसल, कांग्रेस और BRS के बीच एक-एक सीट का बंटवारा लगभग तय माना जा रहा है.

यहां मुकाबला कड़ा है 

बिहार: राज्‍यसभा चुनाव को लेकर सबसे दिलचस्प लड़ाई बिहार में मानी जा रही है. आरजेडी द्वारा ए.डी. सिंह को मैदान में उतारने से पांचवीं सीट पर समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं. NDA को अतिरिक्त समर्थन की तलाश करनी पड़ सकती है.  बिहार से जिन पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इनमें हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर जनता दल (यूनाइटेड) के, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह राजद के तथा उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रतिनिधि हैं.

ओडिशा: ओडिशा में राज्‍यसभा की 4 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. कांग्रेस ने BJD का समर्थन किया है. वहीं, BJP ने निर्दलीय दिलीप राय को समर्थन देकर प्रतिद्वंद्विता बढ़ा दी है.

हरियाणा: हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों पर चुनाव है. BJP ने केवल एक उम्मीदवार उतारा है, जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच टकराव की संभावना है.

राज्यसभा चुनाव 2026 सत्ता समीकरणों को प्रभावित करने वाले साबित होंगे. कई राज्यों में बीजेपी और NDA की स्थिति मजबूत दिख रही है, वहीं विपक्ष भी जहां मौका मिल रहा है, कड़ी टक्कर दे रहा है. अधिकतर सीटों पर निर्विरोध परिणाम से माहौल शांत दिख रहा है, लेकिन बिहार, ओडिशा और हरियाणा चुनावी रोमांच बनाए हुए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
तेहरान में दिन में ही अंधेरा………..

तेहरान में दिन में ही अंधेरा...........

अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद एक्स ने 3500 कंटेट ब्लॉक किए, 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट

xAI का एआई चैटबॉच Grok AI एक बार फिर विवादों में.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend