मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच शनिवार को पटना में जदयू की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में पार्टी के अंदर चल रही अटकलों और नेताओं की चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद स्थिति स्पष्ट की और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करने की कोशिश की।
‘चिंता मत कीजिए, बिहार में भी रहूंगा’
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि राज्यसभा जाने के बावजूद वे बिहार की राजनीति और प्रशासन से दूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते, वही इस तरह की बातें कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि आज तक किसी ने भी नीतीश कुमार से उनकी इच्छा के खिलाफ कोई फैसला नहीं कराया है। वे अपने फैसले खुद लेते हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।
अगला मुख्यमंत्री कौन, फैसला भी नीतीश ही करेंगे
ललन सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह भी फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। पार्टी में इस मामले को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि जदयू पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही आगे की राजनीतिक रणनीति तय की जाएगी।
निशांत की हाल के दिनों में सक्रियता बढ़ी है। वह राजनीति में अपनी रूचि दिखा रहे हैं। जदयू की कमान निशांत को मिले, जदयू के बड़े हिस्से की यह पुरानी मांग है। इसे क्षेत्रीय दलों की इस प्रवृति से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें दल के सर्वोच्च नेता की संतान को ही उत्तराधिकार मिलता है।
बिहार में BJP का मुख्यमंत्री बनने की बात हो रही है. इसी बीच जेडीयू ने CM पद पर दावा ठोक दिया. जेडीयू विधायक ने मांग की है कि हमारे कोटे से मुख्यमंत्री हो और निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाए. पटना में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई जेडीयू नेताओं की बैठक के बाद बेनीपुर से पार्टी के विधायक विनय चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में जेडीयू का मुख्यमंत्री बने और निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए.
‘सीएम पद पर नीतीश कुमार को लेना है अंतिम फैसला’
विनय चौधरी ने कहा, “नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से हम लोग सहमत नहीं हैं. फैसला मंजूर नहीं. कई विधायकों में नाराजगी है. नीतीश कुमार के चेहरे पर NDA को प्रचंड जनादेश मिला. नीतीश को पांच साल बिहार में मुख्यमंत्री रहना चाहिए. अपनी भावनाओं से हम लोगों ने उन्हें अवगत कराया. बैठक में तो उन्होंने कहा चिंता मत करिए. मैं सब देखता रहूंगा. हम लोगों ने बैठक में कहा कि निशांत को राजनीति में ले आइये तो नीतीश कुमार ने इस पर कुछ नहीं कहा. संजय झा ने कहा की निशांत कल जेडीयू में शामिल होंगे. हम लोग चाहते है कि जेडीयू कोटे से मुख्यमंत्री हो और निशांत मुख्यमंत्री बनें. नीतीश कुमार को अंतिम निर्णय लेना है.”
बिहार का दौरा करेंगे निशांत कुमार- नीरज कुमार
वहीं इस इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में JDU के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा, “आज JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपस्थिति में सांसद और मंत्रीगण और विधानमंडल की बैठक हुई है. बैठक में सर्वसम्मति से उनके फैसले के साथ खड़ी है क्योंकि उन्होंने पार्टी को बनाया है तो JDU का विधानमंडल और संसद सदस्य आपके साथ है. साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी ने कहा कि विधायक ने मांग किया कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. विधायकों और मंत्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है. निशांत कुमार ने तय किया है कि वह बिहार का दौरा भी करेंगे.”







