ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बीजेपी इस बार बिहार को देगी ‘सरप्राइज गिफ्ट’?

UB India News by UB India News
March 6, 2026
in पटना, भाजपा
0
कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटा-कई लोगों ने झेला दर्द… PM मोदी-अमित शाह ने याद किया विभाजन का भयावह अध्याय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई क्या हुई, बीजेपी में सत्ता सुख की रेस शुरू हो गई। मीडिया में तो मानो होड़ मची है। जिन नामों की चर्चा है उनमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और नित्यानंद राय शामिल हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए उन राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जिनके बारे में चर्चा हुई उनसे इतर कोई अन्य नेता मुख्यमंत्री बना। जानते हैं, सीएम के संदर्भ में बीजेपी के इतिहास को।

सबसे पहले बात दिल्ली की

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को हराया और 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल करके सरकार का गठन किया। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सत्ता में लौटी। पिछले दस सालों से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई। उनके कई प्रमुख नेता और कैबिनेट मंत्री, जिनमें राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र कुमार जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला और दुर्गेश पाठक अपनी सीटें हार गए। लगातार तीसरे चुनाव में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई।

यहां जब मुख्यमंत्री के नाम की रेस शुरू हुई तो 3 नाम सबसे आगे थे। पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा, विजय गोयल, और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज। लेकिन 19 फरवरी 2025 को बीजेपी ने शालीमार से विधायक रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।

हरियाणा में खट्टर, अनिल विज छूट गए पीछे
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया था। यह जीत हरियाणा विधानसभा में पार्टी की लगातार तीसरी विजय थी। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्य में लगातार तीन बार जीतने वाली पहली पार्टी बन गई। तब कांग्रेस 37 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई, जो पिछले चुनाव की तुलना में 6 सीटों की बढ़ोतरी थी। इंडियन नेशनल लोकदल ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, निर्दलीयों ने 3 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव से 4 सीटें कम है। जननायक जनता पार्टी, इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी।

लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले ही हरियाणा की सत्ता में बदलाव हुआ और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी ने ले ली। विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की तो खट्टर, अनिल विज और रामविलास शर्मा के नाम चले। लेकिन बीजेपी के रणनीतिकारों ने एक बार फिर चौंकाया और नायब सिंह सैनी पर दोबारा भरोसा जता दिया।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी की बंपर जीत हुई। बीजेपी ने 163 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन जब सीएम के नाम की रेस शुरू हुई तो कई नाम सामने आए। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल थे। इतने सारे नामों की चर्चा तो हुई लेकिन मुख्यमंत्री बने डॉक्टर मोहन यादव।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव हुआ। इस चुनाव में बीजेपी ने 54 सीटें जीतकर बहुमत प्राप्त किया। कांग्रेस को तब मात्र 35 सीटों पर जीत मिली। बीजेपी में जब संभावित मुख्यमंत्री के नाम को लेकर रेस चली तो कई नाम सामने आए।

मुख्यमंत्री पद के लिए डॉ रमन सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष), विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री), अरुण साव (उप मुख्यमंत्री), रेणुका सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री), बृजमोहन अग्रवाल (वरिष्ठ नेता), लता उसेंडी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) के नाम चलते रहे लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बनाए जाने की घोषणा कर दी गई।

राजस्थान विधानसभा 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 115 सीटें मिलीं और कांग्रेस को 70 सीटें। सीएम के नाम को लेकर यहां भी रेस शुरू हुई। कई नाम चर्चा में आए। इनमें वसुंधरा राजे (पूर्व मुख्यमंत्री), बाबा बालकनाथ (विधायक और महंत), गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री), अश्विनी वैष्णव, किरोड़ी लाल मीणा (वरिष्ठ नेता), डॉ सतीश पूनिया (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) और सीपी जोशी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) के नाम शामिल थे।

हालांकि बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना दिया। उनके फैसले से हर कोई इतना हैरान था कि लोग इंटरनेट पर उनके बारे में जानकारी खोजने लगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
नीतीश के इस्तीफे की खबरों पर भड़के जदयू कार्यकर्ता…….

नीतीश के इस्तीफे की खबरों पर भड़के जदयू कार्यकर्ता.......

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल…………

सैयद अता हसनैन बने बिहार के नए राज्यपाल............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend