भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने मांग की थी कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल को सौंपा जाए. उनकी इस मांग पर समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.
सपा नेता ने कहा कि INDIA गठबंधन बना हुआ है और बना रहेगा. हमारी प्राथमिकता है कि पश्चिम बंगाल में BJP को कैसे हराया जाए और उत्तर प्रदेश में कैसे हराया जाए. उत्तर प्रदेश का चुनाव सिर्फ़ 2027 का चुनाव नहीं होगा, यह 2029 के लिए भी दिशा तय करेगा.
अखिलेश ने कहा कि जो लोग फूट डालो और राज करो की राजनीति की बात करते हैं, उनसे बहुत सावधानी से निपटना होगा. वे ऐसे हालात पैदा कर सकते हैं जो समाज को बांट दें, इसलिए हमें इस बारे में बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है.
स्टालिन पर अय्यर ने क्या कहा था?
इसके अलावा अय्यर ने सोमवार को कहा था कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के संयोजक बनने के लिए सबसे उपयुक्त हैं. अय्यर ने इस बात पर जोर दिया कि एक प्रमुख घटक की तुलना में एक छोटे घटक को इस तरह की जिम्मेदारी दिए जाने से गठबंधन की एकता और मजबूत होगी. मौजूदा समय में चेन्नई में मौजूद अय्यर ने से कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों में और 2029 के लक्ष्य को देखते हुए ‘इंडिया’ का नेतृत्व करने के लिए स्टालिन से बेहतर कोई नहीं है.’
उन्होंने स्टालिन का नाम सुझाने के पीछे की वजहों के बारे में विस्तार से बताया. अय्यर ने कहा कि केवल एक मजबूत ‘इंडिया’ ही 2029 के आम चुनाव में जीत सुनिश्चित कर सकता है, जिसके बिना राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. उन्होंने कहा कि केवल स्टालिन ही राष्ट्रीय स्तर पर इस गठबंधन को मजबूती की ओर ले जा सकते हैं, जबकि उनके बेटे उदयनिधि और अन्य सहयोगी आगामी चुनावों में जीत के बाद राज्य सरकार चला सकते हैं.
ममता के संदर्भ में मणिशंकर अय्यर की राहुल गांधी को नसीहत दी थी. उन्होंने कहा था कि बोले बिना ममता बनर्जी के INDIA ब्लॉक खत्म हो जाएगा.






