ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राबड़ी देवी ने रेप की 35 घटनाओं पर सरकार से मांगा जवाब………..

UB India News by UB India News
February 20, 2026
in पटना, विधानमंडल
0
राबड़ी देवी ने रेप की 35 घटनाओं पर सरकार से मांगा जवाब………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फरवरी महीना में 35 हुआ है लड़कियों के साथ। इस पर क्या सरकार कार्रवाई कर रही है। इसको रोकने के लिए। कार्रवाई किस तरह का है कि सभी जिला में हो रहा है। बिहार में हो रहा है। हर दूसरे दिन हो रहा है। हर दूसरे दिन हो रहा है। इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। रोक लगानी चाहिए। कैसे रोकेगी सरकार।’ उपरोक्त सवाल विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने उठाया। इसी बीच सभापति ने बीच में टोकते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर सरकार तो कार्रवाई करती ही है। ध्यान रहे कि इससे पूर्व राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष के विधान पार्षदों ने परिषद के गेट पर हंगामा किया और कानून- व्यवस्था के सवाल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद सदन के अंदर जैसे ही कार्रवाही शुरू हुई। राबड़ी देवी ने बच्चियों के साथ हो रही रेप की घटनाओं को लेकर सवाल उठाया।

फरवरी में कितने रेप हुए?

उसके बाद विधान पार्षद सुनील सिंह ने राबड़ी देवी का समर्थन करते हुए सदन में खड़े होकर कहा कि महोदय पूरी इसकी सूची है। मैडम ने दिया है अभी हमको। सिर्फ 36 से ऊपर सिर्फ फरवरी में बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। और महोदय पुलिस इसको रोकने में पूरी तरह से विफल है महोदय। सरकार की चिंता। महोदय एक मिनट बोल लेने दीजिए। सरकार की चिंता किसी शरीफ सांसद को सिर्फ रात में उठाने में है। कोई आईपीएस है, उसको गर्दन में हाथ लगाकर थाना तक पहुंचा दे रहे हैं महोदय। लेकिन इसमें जो अपराधी लिप्त है। उसको पकड़ने में प्रशासन पूरी तरह विफल है। उसके बाद सभापति ने कहा कि सरकार इस पर कार्रवाई करेगी।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

रेप पर सरकार का जवाब क्या है?

उसके बाद सरकार की ओर से जवाब देने के लिए खड़े हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभापति महोदय जो बातें अभी सदन में रखी गईं। उस पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। संज्ञान में है और सरकार की नीति और नीयत बिल्कुल साफ है कि जो कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम भी उसकी भर्त्सना करते हैं। दोषी को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उसके बाद विपक्ष के इस मसले पर जेडीयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने सदन के अंदर कहा कि 72 केस वाले शरीफ बन रहे हैं। उसके अलावा नीरज कुमार ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि राबड़ी देवी का आंकड़ा पूरी तरह फर्जी है। मैंने सदन में ही सूची की मांग की तो नहीं दी गई। नीरज कुमार ने हालांकि स्वीकार किया है कि ऐसी 14 घटना रिपोर्ट हुई हैं। पुलिस एक्शन ले रही है। कोई भी देख सकता है। उसकी सूची मौजूद है।

नीरज कुमार ने क्या कहा?

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने आगे कहा कि हम लोग होम वर्क करके सदन में आते हैं। कोई अपराधी बचने वाला नहीं है। इसलिए यदि हमको अपराध पर ज्ञान दिया जाएगा, तो ये भी बताना होगा कि आरजेडी के शासनकाल में शइल्पी गौतम कांड पर क्या एक्शन हुआ था। उन्होंने कहा कि अपराध पर ज्ञान देने से नहीं होगा। बिहार में आईपीएस और आईएएस की पत्नियां कितनी सुरक्षित थीं। उस समय क्या कार्रवाई हुई। कौन- कौन लोग उसमें जेल गए थे। ये भी बताना चाहिए। उधर, तेजस्वी यादव को लेकर जेडीयू ने कहा कि तेजस्वी यादव सीरियस नेता नहीं हैं। केवल सदन में उपस्थिति दर्ज कराने आते हैं। उसके अलावा अशोक चौधरी ने कहा कि महिला अपराध की घटना हुई है। घटनाओं को लेकर सरकार संवेदनशील है। उनके कार्यकाल की तरह अपराधियों को संरक्षित नहीं करती है। दंडित करती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
अब गैर-हाजिरी नहीं होगी बर्दाश्त…………….

अब गैर-हाजिरी नहीं होगी बर्दाश्त................

बिहार के अपराधियों में डर नहीं : तेजस्वी

अपराधी नंगा नाच कर रहे, नीतीश कुमार असहाय और कमजोर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend