ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आईपी गुप्ता को सदन में क्यों मांगनी पड़ी माफी …………

UB India News by UB India News
February 20, 2026
in पटना, बिहार, विधानमंडल
0
आईपी गुप्ता को सदन में क्यों मांगनी पड़ी माफी …………

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधानसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ और तीखी नोकझोंक देखने को मिली. सदन की कार्यवाही उस वक्त चर्चा में आ गई जब आईपी गुप्ता को सदन में नियमों के उल्लंघन पर माफी मांगनी पड़ी. दरअसल, बजट पर बोल रहे मिथिलेश तिवारी के भाषण के दौरान आईपी गुप्ता उन्हें क्रॉस करते हुए अपनी सीट पर जाकर बैठ गए, जिस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई. सत्ता पक्ष के विधायकों ने माफी की मांग की, जिसके बाद उन्होंने ‘सॉरी’ कहा.

इस पर मिथिलेश तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि वे कन्फ्यूज हैं कि सत्ता पक्ष में हैं या विपक्ष में, जिस पर गुप्ता ने जवाब दिया कि वे “खूंटा गाड़कर विपक्ष के साथ खड़े हैं. विधानसभा में मिथिलेश तिवारी ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कई नरसंहारों का हवाला दिया, जिस पर आरजेडी विधायकों ने जोरदार विरोध किया और सदन में शोर-शराबा बढ़ गया.
अपराधियों के खिलाफ चल रहा सम्राट चौधरी का बुलडोजर: मिथिलेश तिवारी
कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सम्राट चौधरी के बुलडोजर मॉडल का जिक्र किया और कहा कि विपक्ष गृह मंत्री के नाम से ही डरता है. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने की मांग भी सरकार से की. इसी दौरान करिश्मा राय ने भाषण का विरोध किया, जिस पर सदन में तीखी बहस छिड़ गई. वहीं, विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आईपी गुप्ता ने सहरसा में एक बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले को उठाते हुए न्याय न मिलने पर भावुक होकर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को आत्महत्या बताकर दबाने की कोशिश हुई, जबकि पीड़िता को अब तक इंसाफ नहीं मिला है.
राहुल शर्मा ने उठाया तीन दलितों के लापता होने का मुद्दा
बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के विधायक राहुल शर्मा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग आया था तो लोगों को उम्मीद थी कि अपराध कम होंगे, लेकिन हालात निराशाजनक बने हुए हैं. विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराधों का मुद्दा उठाया और कहा कि जहानाबाद में छात्रा से जुड़ी घटना और औरंगाबाद में तीन दलितों के लापता होने जैसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं. उन्होंने कई चर्चित मामलों की जांच और कार्रवाई पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शराबबंदी के बावजूद समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है और सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
सिपाही बहाली प्रक्रिया में सुधार, साइबर अपराध का भी मुद्दा उठा
उनका कहना था कि पुलिस बल में सक्षम अधिकारी होने के बावजूद सरकार ने उनके हाथ बांध रखे हैं, जिससे अपराध नियंत्रण प्रभावित हो रहा है और दोषियों की सजा दर भी कम है. विधायक ने सिपाही बहाली प्रक्रिया में सुधार, साइबर अपराध रोकने के लिए बैंकों के साथ समन्वय और अपराध बढ़ने के कारणों पर ठोस कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि सिर्फ पुरानी घटनाओं का हवाला देकर सरकार जिम्मेदारी से नहीं बच सकती. इस मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. सदन में आरोप-प्रत्यारोप, भावनात्मक बयान और तीखी राजनीतिक टिप्पणियों के बीच कार्यवाही लंबे समय तक गरमाई रही.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
कॉलेज में मेरी भी रैगिंग हुई थी……………

कॉलेज में मेरी भी रैगिंग हुई थी...............

राबड़ी देवी ने रेप की 35 घटनाओं पर सरकार से मांगा जवाब………..

राबड़ी देवी ने रेप की 35 घटनाओं पर सरकार से मांगा जवाब...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend