ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार: सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में ₹2,500 करोड़ किए जारी

UB India News by UB India News
February 17, 2026
in पटना, बिहार, महिला युग
0
महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार: सीएम नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में  ₹2,500 करोड़ किए जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सोमवार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹2,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गई। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में किया गया, जिसमें सरकार के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी तथा ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।

योजना का उद्देश्य- महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना

सरकार के अनुसार महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना का संचालन मुख्य रूप से जीविका नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है, जो ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोड़ने का काम करता है।

अब तक कितनी महिलाओं को मिला योजना का लाभ

सरकारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में इस योजना के तहत अब तक करीब 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को ₹10,000 की सहायता राशि मिल चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर परिवार की कम से कम एक महिला को इस योजना का लाभ मिले ताकि महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।

अगले चरण में ₹2 लाख सहायता देने की तैयारी

सरकार योजना के अगले चरण में पात्र महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता देने की तैयारी कर रही है। हालांकि इतनी बड़ी राशि देने से पहले सरकार ने जांच प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। इसके तहत राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर आवेदनों की जांच होगी।

वार्ड स्तर पर होगी जांच और भौतिक सत्यापन

नगर निकाय द्वारा प्रत्येक वार्ड में पात्र महिलाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए राज्य के 3398 वार्डों में विशेष कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये कर्मी महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की पहचान, दस्तावेज और पात्रता की जांच करेंगे।

समयबद्ध तरीके से पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सभी वार्डों में पात्र महिलाओं के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर जीविका को सौंपने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया को कुल 9 चरणों में पूरा किया जाएगा।

सरकार का दावा– रोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राज्य में स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जांच प्रक्रिया को सख्त किया गया है ताकि सही लाभुकों तक ही योजना का लाभ पहुंच सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ दिल्ली में शुरू , सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल……….

दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' दिल्ली में शुरू , सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल..........

1.4 अरब भारतीयों की ताकत के दम पर भारत एआई परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है …………………………

1.4 अरब भारतीयों की ताकत के दम पर भारत एआई परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है ..............................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend