ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नर्चर वेल इंडस्ट्रीज एक मल्टीबैगर शेयर कैसे हुआ साबित ………………………..

UB India News by UB India News
February 16, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
नर्चर वेल इंडस्ट्रीज एक मल्टीबैगर शेयर कैसे हुआ साबित ………………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अक्सर निवेश की दुनिया में बड़े नामों की चर्चा होती है, लेकिन असली हैरानी तब होती है जब कोई छोटा सा पेनी स्टॉक जबरदस्त रिटर्न देकर सबको चौंका दे. रिटर्न के मामले में नर्चर वेल इंडस्ट्रीज एक मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है.

करीब छह साल पहले जिसकी कीमत सिर्फ 3 पैसे थी, वही आज 40 रुपये से ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है. इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है. आइए जानते हैं, इस शेयर के बारे में…

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

3 पैसे से 42 रुपये तक की जबरदस्त छलांग

नर्चर वेल इंडस्ट्रीज का शेयर बीते छह साल में हैरान कर देने वाला सफर तय कर चुका है. आंकड़ों की बात करें तो,  कभी महज 0.03 रुपये पर मिलने वाला यह शेयर अब बढ़कर 42.30 रुपये के बाजार भाव पर पहुंच गया है. इस अवधि में इसमें करीब 1,40,566 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. उदाहरण के लिए जिस निवेशक ने छह साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज यह रकम करीब 14.10 करोड़ रुपये हो गई होती.

कॉरपोरेट एक्शन की बात करें तो कंपनी ने अप्रैल 2024 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे. जबकि अक्टूबर 2024 में 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट भी किया गया था. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो यह करीब 1000 करोड़ रुपये के आसपास है.

तीसरी तिमाही में मुनाफा और मार्जिन में जोरदार बढ़त

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही कंपनी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. आंकड़ों के अनुसार, सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 95 प्रतिशत बढ़कर 34.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी अवधि में परिचालन से होने वाली आय में भी 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 290 करोड़ रुपये हो गई है.

कंपनी का एबिटा लगभग दोगुना होकर 33.19 करोड़ पर पहुंच गया है. वहीं मार्जिन में भी सालाना आधार पर 280 आधार अंकों का इजाफा हुआ, जिससे यह 11.45 प्रतिशत तक पहुंच गया है. ये आंकड़े बताते हैं कि तिमाही के दौरान कंपनी ने प्रॉफिट और संचालन दोनों मोर्चों पर मजबूती दिखाई है.

नर्चर वेल इंडस्‍ट्रीज ने पिछले छह साल में निवेशकों को 1,40,566% रिटर्न दिया है. इस अवधि में इस मल्‍टीबैगर शेयर की कीमत 3 पैसे से बढकर 42 रुपये को पार कर चुकी है. अगर किसी निवेशक ने आज से छह साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते और अपने इन्‍वेस्‍टमेंट को बनाए रखता तो आज उसके निवेश की वैल्‍यू 14 करोड़ रुपये होती.

₹1,000 करोड़ का मार्केट कैप

1995 में स्थापित नर्चर वेल इंडस्ट्रीज अब केवल एक छोटी कंपनी नहीं रही. यह एक विविधीकृत फूड कंपनी बन चुकी है, जो ऑर्गेनिक खाद्य उत्पादों से लेकर बेकरी आइटम और प्रोसेस्ड फूड तक बनाती है. आज इसका मार्केट कैप बढ़कर ₹1,000 करोड़ के जादुई आंकड़े को छू गया है.

Q3 नतीजे रहे धमाकेदार

कंपनी की तेजी के पीछे केवल भावनाएं नहीं, बल्कि ठोस वित्तीय आंकड़े हैं. वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के नतीजे साबित करते हैं कि कंपनी की पकड़ मजबूत है. कंपनी का नेट प्रॉफिटसालाना आधार पर 95% बढ़कर ₹34.60 करोड़ हो गया. रेवेन्यू 46% की छलांग के साथ ₹290 करोड़ पर पहुंच गया और EBITDA लगभग दोगुना होकर ₹33.19 करोड़ हो गया.
नर्चर वेल इंडस्ट्रीज की इस सफलता का बड़ा श्रेय इसके ‘प्रोडक्ट मिक्स’ को जाता है. कंपनी ने हाल ही में बेकरी सेगमेंट में जो रणनीतिक एंट्री ली है, उसने इसके मार्जिन प्रोफाइल को पूरी तरह बदल दिया है. हाई-डिमांड वाली श्रेणियों में विस्तार ने इसे एक ‘ग्रोथ मशीन’ बना दिया है.
नर्चर वेल इंडस्ट्रीज (पूर्व में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) 1995 में स्थापित एक तेज़ी से बढ़ती भारतीय एफएमसीजी कंपनी है। यह नोएडा स्थित एक विविधतापूर्ण फूड कंपनी है, जो मुख्य रूप से रिचलाइट (Richlite), फनट्रीट (Funtreat) और कैनबरा (Canberra) ब्रांडों के तहत बिस्कुट, कुकीज़, बेकरी आइटम और प्रोसेस्ड फूड बनाती है। 
मुख्य विवरण:
  • व्यापार का दायरा: यह कंपनी जैविक (organic) और अजैविक खाद्य उत्पादों के निर्माण में शामिल है और इसकी राजस्थान में एक अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा है, जिसकी क्षमता 32,200 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है।
  • वितरण नेटवर्क: नर्चर वेल उत्तर भारत (यूपी, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, आदि) के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों (संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, तंजानिया आदि) में भी मौजूद है।
  • वित्तीय प्रदर्शन: हाल ही में यह कंपनी अपने मल्टीबैगर शेयर प्रदर्शन (6 साल में 1 लाख के 14 करोड़ से अधिक) और India Inflection Opportunity Fund से 50 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल करने के लिए चर्चा में रही।
  • निदेशक: कंपनी के प्रमुख निदेशकों में सानिध्य गर्ग, अंकुश भारद्वाज और सौरभ गोयल शामिल हैं। 
18 अप्रैल 2023 को स्थापित, नर्चर वेल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड इसकी एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। 
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
भारत-अमेरिका के रिश्तों में फिर आएगी खटास!

भारत-अमेरिका के रिश्तों में फिर आएगी खटास!

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend