ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

US ट्रेड डील पर होगा महासंग्राम? राहुल गांधी की ट्रेड डील के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी?……………

UB India News by UB India News
February 14, 2026
in कृषि, खास खबर
0
US ट्रेड डील पर होगा महासंग्राम? राहुल गांधी की ट्रेड डील के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी?……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मजदूरों और किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच आज उन्होंने संसद भवन में किसान यूनियनों के नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान नेताओं ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अपना विरोध जताया. साथ ही मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानों की रोजी-रोटी को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई.

राहुल गांधी ने कहा कि ट्रेड डील ने खेती के इंपोर्ट के लिए रास्ता खोल दिया है. जल्द ही कई दूसरी फसलें भी इंपोर्ट होंगी. किसान नेताओं और राहुल गांधी ने इस डील का विरोध करने और किसानों और खेत मजदूरों की रोजी-रोटी की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत पर चर्चा की. इस चर्चा में सुखपाल एस खैरा, रंजीत संधू और अशोक बलहारा भी मौजूद रहे.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

इन किसान नेताओं से राहुल ने की मुलाकात

  • ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के ​​सुखपाल एस खैरा
  • जीकेएस राजस्थान के रंजीत एस. संधू
  • भारतीय किसान मजदूर यूनियन, हरियाणा से एडवोकेट अशोक बलहारा
  • केएमएम केरल के पीटी जॉन
  • बीकेयू क्रांतिकारी के बलदेव एस. जीरा
  • प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट के आर नंदकुमार
  • बीकेयू शहीद भगत सिंह के अमरजीत एस. मोहरी
  • ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के ​​अखिलेश शुक्ला
  • आम किसान यूनियन के केदार सिरोही
  • किसान कांग्रेस पंजाब के किरणजीत एस संधू
  • राजसभा के गुरप्रीत एस संघा
  • किसान मजदूर मोर्चा इंडिया के गुरमनीत एस मंगत
  • जम्मू-कश्मीर जमीदारा फोरम के हमीद मलिक
  • केएमएम के तेजवीर सिंह
  • हरियाणा किसान संघर्ष समिति के धर्मवीर गोयत
  • कृषक समाज के ईश्वर सिंह नैन
  • दक्षिण हरियाणा किसान यूनियन के सतबीर खटाना

किसान-विरोधी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे

किसान नेताओं के साथ इस मीटिंग से पहले राहुल गांधी साफ कह चुके हैं कि एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा.जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है.अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे.

अचानक किसान संघ के नेताओं से मुलाकात
राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में देश भर के किसान संघों के नेताओं से मुलाकात की, जिसमें भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध करने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की आवश्यकता के साथ-साथ किसानों और कृषि मजदूरों की आजीविका की रक्षा करने पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने बताया कि बैठक के दौरान किसान संघ के नेताओं ने अपना विरोध जताया और मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानों की आजीविका के लिए अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।

बड़े आंदोलन की तैयारी में राहुल?
पार्टी ने कहा गया है कि किसान नेताओं और राहुल गांधी ने इस समझौते का विरोध करने और किसानों-कृषि मजदूरों की आजीविका की रक्षा करने के लिए एक बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत पर चर्चा की।

जानिए कौन-कौन बैठक में हुए शामिल
बता दें कि राहुल गांधी से मिलने वाले किसान नेताओं में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रमुख सुखपाल एस खैरा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, हरियाणा के अशोक बलहारा, बीकेयू क्रांतिकारी के बलदेव एस जीरा, प्रगतिशील किसान मोर्चा के आर नंदकुमार, बीकेयू शहीद भगत सिंह के अमरजीत एस मोहरी, किसान मजदूर मोर्चा – भारत के गुरमनीत एस मंगत और जेके जमीदारा फोरम के हमीद मलिक शामिल थे।

एक दिन पहले ही वीडियो किया था शेयर
यह बैठक राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार उनके खिलाफ मामले या विशेषाधिकार प्रस्ताव ला सकती है, लेकिन वे किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसान विरोधी होने और भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के जरिए देश को बेचने का भी आरोप लगाया था।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एक्स पर एक वीडियो बयान साझा किया था, जिसमें उन्होंने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर तीखा हमला किया था। एक्स पर वीडियो के साथ राहुल गांधी ने लिखा कि एफआईआर हो, मुकदमा दर्ज हो या विशेषाधिकार प्रस्ताव लाएं – मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोजी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

बजट सत्र का पहला हिस्सा कई वजहों से किया जाएगा याद......................

तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई… BNP की प्रचंड जीत पर और क्या बोले PM मोदी?

तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई… BNP की प्रचंड जीत पर और क्या बोले PM मोदी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend