ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत STF ने दौड़ाकर मारी गोली ……….

UB India News by UB India News
February 12, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
पटना में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत STF ने दौड़ाकर मारी गोली ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना का कुख्यात बदमाश राजीव कुमार उर्फ सूर्या बुधवार की सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। सूर्या के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मामले की जांच और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सूर्या लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था और उस पर डकैती, अवैध हथियार रखने, शराब तस्करी समेत करीब 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और कई जिलों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

STF को सूचना मिली थी कि राजीव गायघाट इलाके में छिपा हुआ है और बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है। STF और पटना पुलिस की टीम ने राजवी को घेर लिया।

खुद को घिरा हुआ देखकर राजीव ने STF के जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की। राजीव के पैर में एक गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस और अपराधी के बीच 3 राउंड फायरिंग हुई है। उसके बाद STF की टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है।

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, आज सुबह स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पटना के गायघाट इलाके में छुपा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है. रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से भी आया हुआ था. STF ने उसके मूवमेंट पर नजर रखी, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी की. खुद को घिरता देख अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया. यह मुठभेड़ अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति और कार्रवाई का बड़ा संकेत मानी जा रही है.

पुलिस ने अपराधी के पास से बरामद की पिस्टल

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूर्या के पैर में गोली मारकर उसके गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल बरामद किया है. पुलिस की देख रेख में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि गिरफ्तार आरोपी  खाजेकला का रहने वाला है.  अतिरिक्त बल की तैनाती कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. गायघाट इलाके में पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

अपराधियों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब- एसपी

एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बिहार में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है. ताकि लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त किया जा सके. अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस यह अभियान चला रहा है. इस अभियान के माध्यम से पुलिस उन्हीं की भाषा में जवाब दे रही है. अब गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है.

इस साल में पुलिस का पांचवा एनकाउंटर

नए साल में बिहार पुलिस का ये पांचवा एनकाउंटर है। इससे पहले 22 जनवरी पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर परमानंद यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में परमानंद यादव के पैर में लगी थी। STF की टीम ने परमानंद का पटना से मसौढ़ी तक करीब 20 KM तक पीछा किया और उसके बाद परमानंद ने फायरिंग शुरू कर दी थी।

परमानंद यादव लॉरेंस गैंग का बिहार प्रभारी है, वो बिहार-झारखंड मे गैंग से जुड़े काम देखता है। पटना सहित बिहार और झारखंड में हत्या-लूट जैसे 24 से अधिक संगीन केस दर्ज हैं। मुठभेड़ मसौढ़ी थाना इलाके में हुई है।

वहीं 11 जनवरी की रात पटना के मनेर में पुलिस ने कुख्यात नीतीश यादव का हाफ एनकाउंटर किया। नीतीश पर एक स्वर्ण कारोबारी को लूटपाट के दौरान गोली मारने का आरोप है।

इससे पहले 2 जनवरी को हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय जख्मी हुआ था। पुलिस के अनुसार, पटना एसटीएफ और खगौल पुलिस की कुख्यात अपराधी मैनेजर राय से हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 6 राउंड गोलियां चलाई गईं।

मुठभेड़ में अपराधी मैनेजर राय के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से दो कारतूस और एक कट्टा बरामद किए। मामला खगौल थाना क्षेत्र के पास का है। मैनेजर राय पर हत्या, रंगदारी समेत 20 केस है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
पप्पू यादव पर आज अहम सुनवाई ,पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली आज धमकी

पप्पू यादव पर आज अहम सुनवाई ,पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली आज धमकी

आकाश यादव ने वायरल की बहन अनुष्का वाली तस्वीरें !

बिहार की राजनीति में अनुष्का यादव प्रकरण ने नया मोड़.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend