ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिस प्रकार की भाषा मुख्यमंत्री जी ने इस्तेमाल की इससे लोगों का मन और बढ़ता है…………

UB India News by UB India News
February 10, 2026
in पटना, राजद
0
तेजस्वी यादव ने मंत्री और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में आज विपक्ष के विधायकों ने भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष के विधायकों ने सदन से वाकऑउट किया। बाद में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला किया। उन्होंने सरकार पर राज्य में बढ़ते अपराधों पर जवाब न देने और मुख्यमंत्री पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि, “बिहार में अपराध में वृद्धि हो रही है। छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। नीट (छात्रा की मौत) का मामला ठंडा भी नहीं हुआ, दरभंगा में मामला आया। आरजेडी ने इस सवाल को सदन में उठाया। इसका जवाब देने के बजाय जिस प्रकार की भाषा मुख्यमंत्री जी ने इस्तेमाल की इससे लोगों का मन और बढ़ता है।”

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

मुख्यमंत्री इलाज कराने विदेश गए थे’

उन्होंने कहा कि,क्राइम में वृद्धि हो रही है और छोटी-छोटी बच्चियों के साथ गैंग रेप हो रहा है। कई बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई हैं। नीट का मामला अभी ठंडा ही नहीं हुआ कि दरभंगा में मामला आया, कई जिलों में मामले आए। इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल और हम लोगों की लीडर राबड़ी देवी जी ने इस सवाल को सदन में भी उठाया। इसका जवाब देने के बजाय मुख्यमंत्री जी ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, इससे तो लोगों का मन और बढ़ता है। जवाब देने के बजाय इस तरह की बातें करना.. हमको नहीं लगता कि मुख्यमंत्री पद पर बैठे किसी व्यक्ति को इससे पहले जो प्रथम मुख्यमंत्री (राबड़ी देवी) रहीं उनके लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करना था।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को डेमिंशिया हुआ है। वे उसका इलाज कराने विदेश भी गए थे। हम उस पर टीका टिप्पणी नहीं करते, लेकिन रोग तो बढ़ा है। मुख्यमंत्री का माइक बंद कर दिया जा रहा, आज तक ऐसा हुआ है क्या? यानी गाइड कहीं और से हो रहा है। यह दिखाता है कि बहुत कमजोर मुख्यमंत्री है।

विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन

बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य अपराधों के बढ़ने पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायकों ने भारी हंगामा किया और उनको बोलने का मौका नहीं दिए जाने पर वे वॉकआउट कर गए। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वे आरोप लगा रहे थे कि बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक विधानसभा के गेट पर नारे लगाते हुए देखे गए। वे बैनर पकड़े हुए थे और बिहार सरकार पर महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल होने का आरोप लगा रहे थे। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी विधायक सदन की मुख्य गैलरी में जाकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे।

सदन की कार्यवाही का बहिष्कार

विपक्ष ने पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में कथित बलात्कार के बाद एक नीट छात्रा की मौत और दरभंगा में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामलों में जवाब मांगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मार्शल को सदन में से पोस्टर हटाने का आदेश दिया और बार-बार सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि विरोध फिर भी जारी रहा और अंततः विपक्ष के विधायक सदन से बाहर चले गए। बाद में वे अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर अपने स्थानों पर लौट आए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार विधानसभा पहुंचते ही लगे भारत माता के जयकारा

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार विधानसभा पहुंचते ही लगे भारत माता के जयकारा

बिहार विधानसभा में सदस्यों के व्यवहार से सदन की गरिमा पर बड़ा सवाल……………….

बिहार विधानसभा में सदस्यों के व्यवहार से सदन की गरिमा पर बड़ा सवाल...................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend