ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा क्यों लगाया?

UB India News by UB India News
February 7, 2026
in खास खबर, ब्लॉग
0
संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में राहुल गांधी, कांग्रेस और कांग्रेस के साथियों को करारे जवाब दिए। मोदी ने कहा कि चोरी कांग्रेस का पुश्तैनी धंधा है, जिस परिवार ने एक गुजराती का टाइटल चुरा लिया हो, जो सिखों को गद्दार कहता हो, जो मोदी की कब्र खोदने में ताकत लगा रहा है, उससे देशवासी कोई उम्मीद नहीं रखते। मोदी ने कहा, कब्र खोदना सिर्फ नारा नहीं है, ये मोदी के बारे में कांग्रेस के दिल में भरी नफरत है। अपने डेढ़ घंटे के भाषण में मोदी ने अपनी सोच और कांग्रेस की सोच में अंतर बताया। कहा,  कैसे कांग्रेस के जमाने में काम होता था और अब कैसे योजनाओं को लागू किया जाता है, कांग्रेस के जमाने में दुनिया भारत के बारे में क्या सोचती थी और अब भारत के प्रति दुनिया के बड़े देशों का नजरिया क्या है।

मोदी ने कहा, देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, ये कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता, इसीलिए मोदी की कब्र खोदने की बातें की जा रही हैं, लेकिन मोदी रुकने वाला, थकने वाला नहीं है। जिसके साथ 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद हो, उसकी कब्र खोदने वालों की उम्मीद कभी पूरी नहीं होगी। मोदी ने कहा, जिन लोगों ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं होने दी, उन्होंने राष्ट्रपति का अपमान किया, ऐसे लोगों को संविधान की बात करने का कोई हक़ नहीं है। मोदी ने कहा कि जो लोग गाली देते हैं, देते रहें, वह अपने मिशन में लगे रहेंगे, मिशन है विकसित भारत 2047, ये संकल्प पूरा होकर रहेगा। मोदी ने कहा, दुनिया को भारत की ताकत दिखाई दे रही है, पहले भारत को समस्या के तौर पर देखा जाता था, अब भारत दुनिया की समस्याओं के समाधान दे रहा है।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ये सहन नहीं हो रहा है कि जो समस्याएं कांग्रेस ने साठ सालों में पाल-पोस कर बड़ी की थीं, मोदी एक-एक करके उनका समाधान क्यों कर रहा है, इसलिए कांग्रेस के नेता अब मोदी की कब्र खोदने की दुआ कर रहे हैं। मोदी ने कहा, एक वक्त था जब देश में बार-बार खबरें आती थीं, सेना के पास गोला बारूद, जैकट नहीं है, बर्फ में जूते नहीं थे, हमने देश के जवानों के लिए खजाने खोल दिए, इसलिए वो चाहते हैं कि कब्रे खुदेगी मोदी की। मोदी ने कहा इस तरह के नारों से उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा, क्योंकि करोड़ों माताओं-बहनों का रक्षा कवच उनके साथ है। मोदी को लोकसभा में बोलना था लेकिन हंगामे के कारण वह अपनी बात नहीं रख पाए। इसका जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, लोकसभा में जो कुछ भी हुआ, वो बहुत दर्दनाक था, कांग्रेस ने राष्ट्रपति का अपमान किया, चेयर पर बैठे असम के सांसद के ऊपर कागज फेंके, आंध्र प्रदेश के दलित नेता का अपमान किया, जनता इन सब बातों को भूलेगी नहीं।

मोदी का भाषण सुनकर लगा कि वो कांग्रेस के व्यवहार से काफी आहत हैं। ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारों से उन्हें चोट पहुंची है लेकिन मोदी अपमान में भी अवसर ढूंढ लेते हैं। उन्होंने इसी नारे का सहारा लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाईं, कांग्रेस की सरकारों और अपनी सरकार के बीच का अंतर उदाहरण दे कर समझाया। मोदी ने बताया, कांग्रेस ने दलितों, सिखों, आदिवासी महिला का अपमान कैसे किया। राहुल गांधी का स्टार्टअप लिफ्ट क्यों नहीं हुआ, राहुल के परिवार ने ‘गांधी’ सरनेम कैसे चुराया, इनका जिक्र करके कांग्रेस के कड़वे कैम्पेन का सधा हुआ जवाब दिया। बस आज कमी ये रह गई कि विरोधी दलों के नेता सदन में मौजूद नहीं थे, विपक्ष होता तो सदन की गरिमा बढ़ती। बहस की गुंजाइश रहती।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर आखिर योगी आदित्‍यनाथ को क्यों देना पड़ा FIR दर्ज करने का आदेश?

'घूसखोर पंडत' वेब सीरीज पर आखिर योगी आदित्‍यनाथ को क्यों देना पड़ा FIR दर्ज करने का आदेश?

मुम्बई नगर निगम : BJP की रितु तावड़े मेयर वं शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर

मुम्बई नगर निगम : BJP की रितु तावड़े मेयर वं शिवसेना के संजय घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend