ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केदारनाथ धाम परिसर में मोबाइल और कैमरे के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध की तैयारी………

UB India News by UB India News
February 1, 2026
in TAZA KHABR, अध्यात्म
0
केदारनाथ धाम परिसर में मोबाइल और कैमरे के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध की तैयारी………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केदारनाथ धाम में अब दर्शन के दौरान मोबाइल फोन और कैमरे के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगने जा रही है. मंदिर परिसर में फोटो, वीडियो या रील बनाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन मिलकर सख्त कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं. नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी और उल्लंघन की स्थिति में भारी जुर्माना वसूला जाएगा.

रील बनाने की घटनाओं में हुई है बढ़ोतरी

हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचते हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल इस्तेमाल करने, फोटो क्लिक करने और सोशल मीडिया रील बनाने की घटनाओं में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे मंदिर की परंपरा व गरिमा प्रभावित होने के साथ-साथ दर्शन के लिए लाइन में खड़े अन्य श्रद्धालुओं को भी असुविधा होती है. कई बार भीड़ का प्रवाह बाधित होता है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ता है.

RELATED POSTS

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

इन्हीं वजहों से इस बार प्रशासन पूरी सख्ती के साथ मोबाइल बैन लागू करने की तैयारी में है. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार, “मंदिर समिति के साथ मिलकर मोबाइल बैन को लेकर ठोस योजना तैयार की जा रही है. मंदिर परिसर में मोबाइल का प्रयोग अन्य श्रद्धालुओं को परेशान करता है. इस बार नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा.”

प्रवेश से पहले जमा करना होगा फोन

इससे पहले भी मंदिर परिसर में मोबाइल प्रतिबंध की दिशा में कदम उठाए गए थे, लेकिन वे पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो सके. कई श्रद्धालु नियमों की अनदेखी करते हुए मोबाइल अंदर ले जाते रहे और सोशल मीडिया कंटेंट शूट करते रहे. लेकिन इस बार यात्रा शुरू होने से पहले ही प्रशासन और मंदिर समिति ऐसी व्यवस्था बना रही है, जिसमें प्रवेश से पहले मोबाइल को जमा करवाने या सुरक्षित लॉकर्स की सुविधा देने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि नए नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
कश्मीर में पाकिस्तान का नेटवर्क, 120 जगह छापे

जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सर्च ऑपरेशन जारी

केंद्रीय बजट : सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी!

केंद्रीय बजट : सरकारी कर्मचारियों की लॉटरी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend