पटना में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन के प्रांगण में सुबह 11:10 बजे झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी और डीजीपी विनय कुमार ने तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को न्यायालय से सख्त सजा दिलाना ही पुलिस की पहली और आखिरी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक भी अपराधी छूटना नहीं चाहिए और हर हाल में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। गृह मंत्री ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस बल की सराहना की और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह में डीजीपी विनय,अपर मुख्य गृह सचिव अरविंद चौधरी,डीजी कुंदन कृष्णन, एडीजी सीआईडी पारस नाथ, एडीजी कमजोर वर्ग अमित कुमार जैन समेत पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।