ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन…………..

UB India News by UB India News
January 17, 2026
in अपराध, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। गुरुवार को नॉर्थ दिनाजपुर के चाकुलिया में गुस्साई भीड़ ने BDO दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। इस तोड़फोड़ और आगजनी में 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात कंट्रोल करने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें चाकुलिया थाने के स्टेशन इंचार्ज घायल हो गए। भारी बवाल के बाद इलाके में भारी संख्या में फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं बवाल के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में चाकुलिया थाने में FIR दर्ज की है। साथ ही 10 लोगों को हिरासत में लिया है।

चुनाव आयोग ने क्या बताया?

इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर (CEO) ने ट्वीट कर के कहा- “सुजॉय धर, WBCS(Exe.) BDO गोलपोखर-2 और AERO गोलपोखर AC ने चकुलिया पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उपद्रवी बदमाशों की भीड़ ने BDO ऑफिस में तोड़फोड़ की, जिससे लगभग 20 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ और सरकारी अधिकारी घायल हो गए। चकुलिया पुलिस स्टेशन ने FIR दर्ज कर ली है और दस बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य सचिव GoWB और DGP WBP ने SIR सुनवाई स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है।”

RELATED POSTS

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

जमकर हुई आगजनी और तोड़फोड़

हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के सत्यापन सुनवाई के लिए बार-बार नोटिस दिया जा रहा है, उन्हें बार-बार सुनवाई के लिए बुलाकर परेशान किया जा रहा है। BDO के दफ्तर के अंदर तोड़फोड़ की गई। कंप्यूटर तोड़ दिया, फाइलों में आग लगा दी, सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए, फर्नीचर तहस नहस कर दिया और खिड़की दरवाजे सब तोड़ दिए गए। इसके बाद दफ्तर के सामान को बाहर निकाल कर फूंक दिया गया। फायर फाइटर BDO दफ्तर तक ना पहुंच सके, इसके लिए रास्ते बंद कर टायरों में आग लगा दी गई।

सुकांत मजूमदार ने बड़ा आरोप लगाया

चाकुलिया में हुए बवाल के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि “जिन इलाकों में SIR को लेकर विरोध हो रहा है वो मुस्लिम बहुल इलाके हैं। इसलिए टीएमसी विधायक लोगों को भड़काकर डेमोग्राफी बदलने की कोशिश में लगे हैं। उनकी कोशिश है कि किसी तरह पश्चिम बंगाल में SIR का काम सही तरीके से ना हो।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………

सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा......

समीक्षा के नाम पर फिर बने रहे ‘शुतुरमुर्ग’………

जनता को भ्रमित कर रहा चुनाव आयोग .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend