ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IND vs NZ दूसरा वनडे- न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले बॉलिंग का फैसला

UB India News by UB India News
January 15, 2026
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
प्लीज बायकॉट कर दो अगला मैच… भारत से हारने के बाद घुटनों पर आया पूरा पाकिस्तान…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मैच 1:30 बजे से शुरू होगा।

टीम इंडिया पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत आज दूसरा मैच भी जीतता है, तो वह सीरीज भी जीत लेगा। भारतीय सरजमीं पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 7 वनडे सीरीज खेली गई हैं। सभी 7 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं। इस तरह भारत के पास कीवियों के खिलाफ लगातार आठवीं घरेलू वनडे सीरीज जीतने का मौका है।

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

पहले मैच में चोटिल हुए वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में आज प्लेइंग-XI में बदलाव तय है। अगर टीम मैनेजमेंट पहले वनडे के प्लेइंग कॉम्बिनेशन को बरकरार रखता है तो युवा ऑलराउंडर आयुष बडोनी को इंटरनेशनल वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं, अगर संतुलन के लिए टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरना चाहती है, तो ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी प्लेइंग-XI में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैक फॉल्क्स, काइल जैमिसन, माइकल रे, अदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क।

अपडेट्स

9 मिनट पहले

भारत में न्यूजीलैंड का वनडे परफॉर्मेंस सबसे कमजोर

भारत ने सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 121 वनडे खेले गए। 63 में भारत और 50 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 बेनतीजा रहे, वहीं 2014 में एक मैच टाई रहा।

भारत में कम से कम 20 वनडे मैच खेलने वाली विदेशी टीमों में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड सबसे खराब है। न्यूजीलैंड ने भारत में अब तक 41 में से सिर्फ 8 वनडे मैच जीते हैं, जबकि 32 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

विराट ने पहले मैच में 93 रन बनाए

पहले मैच में विराट कोहली ने शतक तो नहीं लगाया लेकिन 93 रन की पारी खेली। कोहली सीरीज में टॉप स्कोरर हैं। कोहली पिछले साल भी टीम के लिए सबसे ज्यादा 651 रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वहीं, पहले मैच में मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और 2 विकेट लिए।

जैमीसन ने पिछले मैच में 4 विकेट लिए 

डेरिल मिचेल ने इस सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 84 रन बनाए थे। हालांकि, टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। वहीं, काइल जैमीसन ने गेंदबाजी में 4 विकेट लिए। जैमीसन सीरीज के टॉप विकेट टेकर हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
सऊदी अरब और पाकिस्तान के गठबंधन में तुर्किये की एंट्री!

सऊदी अरब और पाकिस्तान के गठबंधन में तुर्किये की एंट्री!

नीट पीजी 2025: क्वालीफाइंग कट ऑफ फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान

नीट पीजी 2025: क्वालीफाइंग कट ऑफ फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend