ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वेदांता ग्रुप के फाउंडर अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल की कार्डियक अरेस्ट से 49 वर्ष की उम्र में मौत

UB India News by UB India News
January 8, 2026
in TAZA KHABR, कारोबार, दुर्घटना, पटना
0
वेदांता ग्रुप के फाउंडर अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल की कार्डियक अरेस्ट से 49 वर्ष की उम्र में मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का सफर बिहार से शुरु हुआ. लेकिन 7 जनवरी को उनके बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया. 29000 करोड़ के मालिक को गहरा सदमा लगा है. अग्निवेश अग्रवाल सिर्फ 49 साल के थे और अपने जीवन के उज्जवल दिनों को जी रहे थे, लेकिन अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. अनिल अग्रवाल ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दुखद खबर दी. अब उनके परिवार में पत्नी किरण अग्रवाल और बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर हैं.

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अचानक निधन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है. इस गहरे दुख के बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला दोहराया है, जिसने सबका ध्यान खींचा है. अनिल अग्रवाल ने कहा है कि वह अपनी कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान करेंगे. इसे वह समाजिक कामों में लगाएंगे और आगे की जिंदगी और भी सादगी से जिएंगे.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

बेटे से किया था वादा

अनिल अग्रवाल ने अपने भावुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने यह वादा अपने बेटे अग्निवेश से किया था. उन्होंने कहा कि जो भी कमाया है, उसका बड़ा हिस्सा समाज को लौटाया जाएगा. बेटे के जाने के बाद उन्होंने यह संकल्प और मजबूत किया है और कहा है कि अब उनकी बाकी जिंदगी इसी मकसद के लिए होगी.

बेटे के जाने से टूट गया परिवार

49 साल की उम्र में अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. एक पिता के लिए जवान बेटे को खोने से बड़ा दुख कुछ नहीं होता. अनिल अग्रवाल ने लिखा कि वह और उनकी पत्नी किरण अग्रवाल पूरी तरह टूट चुके हैं, लेकिन वेदांता में काम करने वाला हर इंसान उन्हें अपने बच्चों जैसा लगता है.

अनिल अग्रवाल कौन हैं ?

अनिल अग्रवाल Vedanta Resources के फाउंडर और चेयरमैन हैं. उन्होंने साल 1976 में वेदांता ग्रुप की शुरुआत की थी. आज वेदांता मेटल, माइनिंग, पावर और ऑयल जैसे बड़े सेक्टर में काम करती है और भारत के साथ विदेशों में भी कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. अनिल अग्रवाल को एक सेल्फ मेड बिजनेसमैन के रूप में जाना जाता है.

1954 में पटना, बिहार में जन्मे अनिल अग्रवाल ने बहुत कम उम्र में अपने पिता के साथ कबाड़ के काम से शुरुआत की. 19 साल की उम्र में वह मुंबई पहुंचे. पैसे कम थे, लेकिन हौसले मजबूत थे. कई बिजनेस में नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. यही संघर्ष आगे चलकर वेदांता ग्रुप बना.

अनिल अग्रवाल के परिवार में अब कौन कौन हैं?

अनिल अग्रवाल की पत्नी किरण अग्रवाल हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन हर फैसले में उनके साथ खड़ी रहीं. बेटी प्रिया अग्रवाल अब परिवार और बिजनेस की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह Hindustan Zinc की चेयरपर्सन हैं और ग्रुप के कई अहम काम देख रही हैं. अनिल अग्रवाल के भाई नवीन अग्रवाल भी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हैं.

अग्निवेश भी बिजनेस में निभा रहे थे अहम रोल

अग्निवेश अग्रवाल वेदांता की कंपनी Talwandi Sabo Power Limited के बोर्ड में थे. उन्होंने Fujairah Gold जैसी कंपनी भी बनाई थी. इतने बड़े परिवार से होने के बावजूद वह सादा जीवन पसंद करते थे. उनका यूं जाना परिवार को गहरा सदमा दे गया है.

कितनी है अनिल अग्रवाल की संपत्ति?

Forbes के मुताबिक, अनिल अग्रवाल और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ 4.2 अरब डॉलर है, जो भारतीय रुपये में लगभग 35,000 करोड़ रुपये के आसपास है. उन्होंने बेटे के निधन से पहले ही ऐलान कर दिया था कि इस दौलत का 75 फीसदी हिस्सा समाज को दिया जाएगा. हालांकि, बेटे के जाने के गम में डूबने के बाद उन्होंने इस बात को एक बार फिर जोर देते हुए दोहराया है.

बेटे के सपने को करेंगे पूरा

अनिल अग्रवाल ने लिखा कि उनका और उनके बेटे का सपना एक जैसा था. भारत को आत्मनिर्भर बनाना. कोई बच्चा भूखा न सोए, हर बच्चा पढ़े, महिलाएं मजबूत बनें और युवाओं को काम मिले. उन्होंने कहा कि बेटे के बिना जिंदगी अधूरी है, लेकिन उसके सपने अधूरे नहीं रहेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

Next Post
4 राज्य, 6 लेन और 7 घंटे का सफर… वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे

4 राज्य, 6 लेन और 7 घंटे का सफर… वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे

बिहार में आज से कोल्ड डे, 4.4°C पहुंचा तापमान, IMD का अलर्ट जारी

बिहार के 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे , आज 24 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend