ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संभल में एक और मस्जिद पर चला बुलडोजर……

UB India News by UB India News
January 4, 2026
in TAZA KHABR
0
संभल में एक और मस्जिद पर चला बुलडोजर……

RELATED POSTS

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
यूपी में आज हर किसी की निगाह जिला संभल पर बनी हुई हैं. सुबह से चर्चाओं में बने इस शहर में घंटों से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. जहां पहले सुबह गांव सलेमपुर सालार में बनी अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया, तो अब अवैध मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई शुरु कर दी गई है. सीएम योगी का बुलडोजर सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को ढहा रहा है.
संभल के राया बुजुर्ग इलाके में अवैध रूप से बनाई गई मस्जिद को बुलडोजर के जरिए गिराया जा रहा है. दो जेसीबी मशीन काम कर रही है. राजा बुजुर्ग के नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने बताया कि राया बुजुर्ग में तकरीबन 552 वर्ग मीटर की जमीन सरकारी है और इस जमीन पर खाद बनाने के लिए जो गड्ढे छोड़े जाते हैं उनके लिए इसे छोड़ गया था. लेकिन यहां पर स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से मस्जिद बना दी इस मस्जिद की पड़ताल करने के लिए जब 2 अक्टूबर को स्थानीय प्रशासन की टीम यहां पर पहुंची थी. तब मस्जिद कमेटी ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया था कि वह खुद ही इस मस्जिद को गिरा देंगे लेकिन प्रशासन के वापस लौटते ही मस्जिद कमेटी के लोग कोर्ट पहुंच गए थे जहां पर उनकी अपील खारिज हो गई इसके बाद प्रशासनिक अमला आज राया बुजुर्ग में पहुंचा.
संभल जिले के गांव रायाबुजुर्ग में प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है. तालाब की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद के बचे हुए हिस्सों को गिराया जा रहा है. कोर्ट के आदेश के बावजूद मस्जिद कमेटी द्वारा केवल आधी मस्जिद हटाए जाने के बाद अब प्रशासन ने पूरी मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शुरू की है.
मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई जारी
संभल जिले के गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए एक मदरसे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. 1339 स्क्वायर मीटर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में मदरसे पर करीब 52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. प्रशासन की ओर से मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है और जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद इस भूमि पर जरूरतमंद लोगों को पट्टे आवंटित किए जा सकते हैं.
डीएम-कप्तान मौजूद
संभल के सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर गांव में अवैध मदरसे में डीएम और कप्तान की अगुवाई में भारी पुलिस बल पहुंचा है. अवैध मदरसे को गिराने के लिए बुलडोजर भी पहुंचा है. संभल में अवैध मदरसे में प्रशासन की टीम पहुंच गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है.
मस्जिद को खुद मुस्लिम समाज ने गिराया
सरकारी जमीन पर एक मस्जिद बनाई गई थी, जिसको लेकर आज यहां बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी थी. लेकिन यह सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खुद ही रात भर में मस्जिद गिरा दी और मैदान बना दिया.
साल 2000 में गरीबों को अलॉट हुई थी जमीन
साल 2000 में सलेमपुर गांव के गरीब परिवारों को आवास आबंटन के लिए यह जगह अलॉट की गई थी. आरोप है कि साल 2005 में इस भूमि पर कब्जा करके मस्जिद बनाने का काम किया गया.
अब 20 गरीब परिवारों को अलॉट हुई अवैध मस्जिद की जगह
योगी सरकार ने इंसाफ दिलाते हुए 20 साल बाद सरकारी जमीन पर बने अवैध मस्जिद को ध्वस्त कर 20 गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे बांटने का काम किया है.
अवैध मस्जिद की जमीन पर बनेंगे गरीबों के लिए आवास
मस्जिद को ध्वस्त करने के बाद डीएम ने मौके पर ही 20 गरीब परिवारों को जमीन अलॉट कर दीं. इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण काफी खुश दिखे.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 2, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 2, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

बिहार के 3 जिलों में मौसम का रेड अलर्ट, आंधी-बारिश का खतरा

देशभर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार,बिहार के 8 जिलों में बारिश के असार …………..

by UB India News
July 1, 2026
0

जून का महीना खत्म होने को है, लेकिन ये गर्मी तो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है....

Next Post
नोबल पुरस्कार के लिए और बढ़ी ट्रंप की बेकरारी…………..

अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है ग्रीनलैंड ?

दक्षिण अमेरिका की सबसे मजबूत एयर डिफेंस कैसे ‘कबाड़’ बन गई…………..

दक्षिण अमेरिका की सबसे मजबूत एयर डिफेंस कैसे 'कबाड़' बन गई..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend