ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….

UB India News by UB India News
December 29, 2025
in TAZA KHABR, धातु
0
एक झटके में 21,000 रुपए सस्ती हुई चांदी……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कुछ ही घंटों में चांदी 21 हजार रुपए तक सस्ती हो गई है. सुबह जब 9 बजे बाजार ओपन हुआ था, उसके कुछ ही मिनटों में चांदी की कीमतों में 14 हजार रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था और दाम पहली बार 2.50 लाख रुपए को पार करते हुए नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए थे. जिसके बाद शुरू हो गई निवेशकों की बिकवाली. खास बात तो ये है कि चांदी के दाम रिकॉर्ड लेवल से ​करीब 21 हजार रुपए से ज्यादा नीचे चली गई है. इसके पीछे तीन बड़े कारण बताए जा रहे हैं. सबसे बड़ा कारण प्रॉफिट बुकिंग बताया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से पीस वार्ता शुरू हो गई है, जिसकी वजह से सेफ हैवन डिमांड कम हो गई है. जिसकी वजह से चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से 8 फीसदी से ज्यादा टूट गई हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर चांदी के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं…

8 फीसदी से ज्यादा क्रैश हुई चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमतें ने अपने रिकॉर्ड हाई से 8.28 फीसदी टूट गई हैं. इसका मतलब है कि करीब 3 घंटे में चांदी के दाम में 21 हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों को देखें तो 9 बजकर 2 मिनट पर चांदी के दाम 2,54,174 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी. उसके बाद करीब 12 बजकर 20 मिनट के आसपास चांदी की कीमतें 21,054 रुपए की गिरावट के साथ 2,33,120 लाख रुपए पर आ गई. ऐसा क्रैश कम ही देखने को मिलता है. वैसे मौजूदा समय दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर चांदी 2,634 रुपए की गिरावट के साथ 2,37,153 रुपए पर कारोबार कर रही है. वैसे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 2,39,787 रुपए पर बंद हुई थी.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

किस वजह से चांदी हुई क्रैश?

इंटरनेशनल मार्केट में, सोमवार को चांदी की कीमतें पहली बार 80 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई थी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच संभावित शांति समझौते पर सार्थक बातचीत की खबरों की वजह से कीमतें 75 डॉलर से नीचे आ गईं. ट्रंप ने रविवार को कहा था कि वह और ज़ेलेंस्की यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के समझौते के काफी करीब, शायद बहुत करीब पहुंच गए हैं. चांदी में आज की गिरावट बुलियन बाजार में व्यापक मुनाफावसूली का हिस्सा है, क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग घट रही है.

जब 2.50 लाख के पार गई थी चांदी

वैसे सुबह के समय चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. आंकड़ों के अनुसार बाजार खुलने के कुछ ही सेकंड में चांदी के दाम में 14,387 रुपए का इजाफा देखने को मिला था और दाम 2,54,174 रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे. वैसे 8 फीसदीर से ज्यादा की गिरावट के आने के बाद चांदी ने मौजूदा साल में निवेशकों 180 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुकी है. वहीं मौजूदा महीने में चांदी ने निवेशकों को करीब 40 फीसदी का रिटर्न दे दिया है. जानकारों की मानें तो चांदी की इंडस्ट्रीयल डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर सप्लाई में काफी कमी आई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
निशांत को लेकर JDU में विरोध शुरू!

JDU में भविष्य की राजनीति पर बहस......

नीरज कुमार ने कर दी बड़ी मांग…………

नीरज कुमार ने कर दी बड़ी मांग............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend