ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहतास रोपवे हादसे पर अब प्रदेश की सियासत गरम…

UB India News by UB India News
December 27, 2025
in दुर्घटना, पटना, बिहार, रोहतास
0
रोहतास रोपवे हादसे पर अब प्रदेश की सियासत गरम…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार (26 दिसंबर) को हुए रोपवे हादसे पर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है, प्रदेश के प्रमुख सियासी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक्स पोस्ट (पूर्व में ट्वीटर) के जरिये राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राजद ने सरकार पर कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ऑफिशियल एक्स हैंडल से रोहतास रोपवे हादसे को लेकर सरकार पर हमला बोला गया है. राजद ने एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा नीतीश सरकार की कमीशनखोरी की भेंट चढ़ा एक और परियोजना. रोहतास में नवनिर्मित रोप वे हुआ ध्वस्त.”

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

‘ट्रायल रन में करोड़ों स्वाहा’

आरजेडी ने आगे कहा कि, “ट्रायल रन में ही करोड़ों स्वाहा. 1 जनवरी को आम जनता के लिए यह रोप वे खोला जाने वाला था. ईश्वर ने सरकार में बैठे भ्रष्ट भूखे भेड़ियों से सैकड़ों मासूम जानों को बचा लिया.

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि रोहतासगढ़ रोपवे कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है. उनका सवाल है कि जब टावर चार ट्रॉलियों का भार नहीं झेल सका तो भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच और निर्माण कंपनी को काली सूची में डालने की मांग की है.

ट्रायल के दौरान ध्वस्त हो गया था रोपवे का हिस्सा

दरअसल, बीते 26 दिसंबर को रोहतास जिले में रोहतासगढ़ किला और रोहितेश्वर धाम को जोड़ने वाले नवनिर्मित रोपवे का परीक्षण के दौरान हिस्सा ध्वस्त हो गया. चार ट्रॉलियां और एक टावर क्षतिग्रस्त हुए है. हालांकि, गनीमत की बात यह रही है कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

रोपवे हादसे पर अधिकारियों ने क्या कहा?

वहीं इस हादसे को लेकर अधिकारियों ने कहा कि ट्रायल के समय रोपवे से जुड़ा एक टावर भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में चार ट्रॉलियाों को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने कहा कि मौके पर मौजूद मजदूरों ने समय रहते सावधानी दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बचा लिया.

ट्रायल सफल होने के बाद ही होगा रोपवे का संचालन

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अभियंता खुर्शीद करीम ने कहा कि मामले की जांच के लिए कोलकाता से विशेषज्ञों की एक टीम आ रही है. यह भी कहा है कि जब तक सभी ट्रायल सफल नहीं हो जाते और अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते है. तब तक रोपवे को आम लोगों के लिए संचालित नहीं किया जाएगा.

कोलकाता की विशेष टीम करेगी मामले की जांच

करीम ने यह भी बताया कि मामले की जांच के लिए कोलकाता से विशेषज्ञों की एक टीम आ रही है. जब तक सभी ट्रायल सफल नहीं हो जाते और अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते है. तब तक रोपवे को आम लोगों के लिए शुरू नहीं किया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
यह मामला सिर्फ चुनावी नहीं, 2.76 करोड़ परिवार तक पहुंचना है! पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… ………..

बिहार में कैबिनेट विस्तार कब, किसे मिलेगा मौका?

जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं………….

जेडीयू के विधायक नहीं बल्कि विपक्ष के विधायक हमारे संपर्क में हैं.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend