ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

करीबी दोस्त बना दुश्मन?

UB India News by UB India News
December 26, 2025
in पटना, बिहार, समस्तीपुर
0
मैं बिहार सरकार से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए, मुझे अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और राजद के पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया की मांग की है। तेज प्रताप ने अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह विभाग के प्रभारी सम्राट चौधरी से संपर्क किया है। तेज प्रताप का कहना है कि उन्हें वर्तमान परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है, इसलिए उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।

पूर्व सहयोगी से जान का खतरा

तेज प्रताप ने अपनी शिकायत में सीधे तौर पर जन शक्ति जनता दल के प्रवक्ता संतोष रेणु यादव का नाम लिया है। कभी तेज प्रताप के बेहद करीबी माने जाने वाले संतोष रेणु यादव के साथ अब उनके रिश्ते काफी तल्ख हो गए हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था, जिसने अब कानूनी मोड़ ले लिया है।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज

अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाने में एक औपचारिक आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से संतोष रेणु यादव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की अपील की है। इससे पहले तेज प्रताप यादव ने संतोष रेणु यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

खतरे की गंभीरता का आकलन

पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संतोष रेणु के हालिया बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि खतरे की गंभीरता का आकलन किया जा सके।

तेज प्रताप यादव ने ही निकाल दी राजद के आरोपों की हवा

बिहार के समस्तीपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हत्याएं केवल बिहार में ही नहीं, बल्कि राज्य के बाहर भी हो रही हैं। कई बार प्रशासनिक स्तर पर चूक हो जाती है, लेकिन सरकार पूरी तरह सक्रिय है
इस घटना को लेकर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी का आरोप है कि एनडीए सरकार अपने नेताओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है, ऐसे में आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं पार्टी से बागी हो चुके तेज प्रताप यादव ने राजद के इस बयान को अपने बयान के जरिए एक तरह से खारिज कर दिया है।

हत्या बिहार के बाहर भी हो रही, सरकार एक्शन में- तेज प्रताप यादव

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘कभी-कभी प्रशासन जो है, फेल है। चरमरा जाता है कभी-कभी। और हत्या बिहार ही नहीं, बिहार के बाहर भी हो रहा है। सब जगह हत्या हो रहा है। तो सरकार पूरे एक्शन में है। और सरकार अपना काम कर रही है।’ बता दें कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम भाजपा के स्थानीय युवा नेता रूपक सहनी की बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी।

राजद के आरोपों को तेज प्रताप ने किया खारिज

इस घटना को लेकर विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आरजेडी का आरोप है कि एनडीए सरकार अपने नेताओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है, ऐसे में आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं तेज प्रताप यादव ने बयान देकर राजद के आरोपों को सिरे से ही खारिज कर दिया है। वैसे भी जब से तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला गया और उन्होंने अपनी नई जनशक्ति जनता दल बनाई, तभी से वो राजद की उल्टी लाइन पर चल रहे हैं।

उन्नाव रेप पीड़ित पर भी बोले तेज प्रताप यादव

वहीं गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी शुभकामनाएं दीं। उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों द्वारा कांग्रेस शासित राज्य में जाने की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि किसी पर दबाव नहीं डाला जा सकता, जहां जाने की इच्छा हो, वहां जाने का उन्हें अधिकार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
हम नजरअंदाज नहीं कर सकते…’, बांग्लादेश में हिंदू युवकों की लिचिंग पर भारत ने लगाई मोहम्मद यूनुस की क्लास

हम नजरअंदाज नहीं कर सकते...', बांग्लादेश में हिंदू युवकों की लिचिंग पर भारत ने लगाई मोहम्मद यूनुस की क्लास

वक्फ की जमीनों का सही इस्तेमाल होता तो मुस्लिम युवा पंक्चर नहीं बनाते………..

साल 2025: भारत का दुनिया को साफ संदेश, आतंक का मिलेगा करारा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend