ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से रेल यात्रा महंगी हुई ……..

UB India News by UB India News
December 27, 2025
in TAZA KHABR, परिवहन
0
आज से रेल यात्रा महंगी हुई ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रेल मंत्रालय ने यात्री किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है, जो आज यानी 26 दिसंबर से लागू हो जाएगा. इस संबंध में रेलवे ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह बढ़ोतरी 26 दिसंबर या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगी. 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर पुराने किराए ही मान्य रहेंगे.

215 किलोमीटर तक किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं

नई व्यवस्था के तहत 215 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकेंड क्लास (साधारण) में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. हालांकि, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा. साधारण नॉन-एसी श्रेणी में प्रति किलोमीटर एक पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है. रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह किराया संशोधन सीमित और धीरे-धीरे प्रभाव डालने वाला है, ताकि यात्रियों पर अधिक बोझ न पड़े. मंत्रालय के अनुसार, गैर-उपनगरीय सेवाओं में स्लीपर क्लास साधारण और फर्स्ट क्लास साधारण के किराए में एक समान दर से बदलाव किया गया है.

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी

मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की बात करें तो इनमें स्लीपर क्लास, एसी चेयर कार, एसी थ्री टियर, एसी टू टियर और एसी फर्स्ट क्लास सभी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी होगी. उदाहरण के तौर पर, 500 किलोमीटर की यात्रा करने पर किराया करीब 10 रुपये बढ़ जाएगा.

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी यही बढ़ोतरी लागू होगी. हालांकि, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जीएसटी पहले की तरह ही लागू रहेगा.

दूरी के हिसाब से किराया बढ़ोतरी इस प्रकार है-

  • 216 से 750 किलोमीटर तक यात्रा पर 5 रुपये

  • 751 से 1250 किलोमीटर पर 10 रुपये

  • 1251 से 1750 किलोमीटर पर 15 रुपये

  • 1751 से 2250 किलोमीटर की दूरी पर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी

रेल मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि उपनगरीय ट्रेनों और सभी प्रकार के सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची को भी 26 दिसंबर से नई दरों के अनुसार अपडेट किया जाएगा.

डेली पास और कम दूरी के लिए नहीं बढ़ा है किराया

215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों और मंथली सीजन टिकट होल्डर्स (पास) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे का अनुमान है कि इस बदलाव से उसे सालाना 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होगी। रेलवे ने इसकी घोषणा 21 दिसंबर को की थी।

छोटे रूट और सीजन टिकट वालों को राहत

रेलवे ने छोटे रूट पर यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों को राहत दी है। 215 किलोमीटर से कम के सफर पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसका मतलब है कि कम दूरी की यात्राएं पहले की तरह ही सस्ती बनी रहेगी।

इसके अलावा, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। रेलवे ने सब-अर्बन (उपनगरीय) ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (MST) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।

रेलवे को क्यों पड़ी किराया बढ़ाने की जरूरत?

रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह किराया बढ़ोतरी ऑपरेशनल कॉस्ट (परिचालन लागत) में हो रही वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए जरूरी है। रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने, नई ट्रेनें चलाने और स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर काम कर रहा है।

इस किराया बढ़ोतरी से मिली 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय का इस्तेमाल इन्हीं कामों में किया जाएगा। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता है और इसके नेटवर्क को मेंटेन करने में भारी खर्च आता है।

साल में दूसरी बार बढ़ाया किराया

इससे पहले इसी साल 1 जुलाई को सरकार ने रेल किराए में बढ़ोतरी की थी। तब नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की थी। वहीं इससे पहले 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
खैनी-चूना की सियासत पर क्यों उतर आए तेजस्वी !

तेजस्वी यादव का नेता प्रतिपक्ष पद सुरक्षित रहेगा या खतरे में!

बिहार में यूरिया कालाबाजारी पर सख्त कदम!

बिहार में यूरिया कालाबाजारी पर सख्त कदम!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend