ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राबड़ी देवी के केस ट्रांसफर याचिका का CBI ने किया कड़ा विरोध,………………..

UB India News by UB India News
December 14, 2025
in पटना, राजद
0
राबड़ी देवी के केस ट्रांसफर याचिका का CBI ने किया कड़ा विरोध,………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से दायर उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामलों को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था। राबड़ी देवी ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मामलों को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है।

जमीन के बदले नौकरी और आईआरटीसी घोटाले

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज चार मामले जमीन के बदले नौकरी और आईआरटीसी घोटाले से जुड़े हैं। इन मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहे हैं।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

राबड़ी देवी की इस याचिका पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट सुनवाई कर रहे हैं। सीबीआई का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता डीपी सिंह ने शनिवार को दलील दी।‘‘आप अदालत की प्रक्रिया को धराशायी नहीं कर सकते, आप रणनीति के तहत न्यायाधीश बदलने का अनुरोध नहीं कर सकते। आप न्यायाधीश को बदनाम कर सकते। ’’

इससे पहले, आईआरसीटीसी घोटाले के मामले में न्यायाधीश के समक्ष दायर विस्तृत जवाब में सीबीआई ने कहा था कि मामला स्थानांतरण आवेदन ‘‘आवेदक (राबड़ी देवी) की ओर अदालत को गुमराह करने का एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास है और यह न केवल अदालत को बदनाम करने का प्रयास है, बल्कि विशेष न्यायाधीश (विशाल गोगने) को धमकाने का भी प्रयास है, ताकि न्याय के स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रशासन में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप किया जा सके’’।

15 दिसंबर को जारी रहेंगी सुनवाई

सीबीआई ने अपने जवाब में कहा कि राबड़ी देवी ने कथित पक्षपात का मुद्दा तभी उठाया, जब आरोपों पर कई महीनों तक व्यापक बहस सुनी गई, आरोप तय किए गए और मुकदमा साक्ष्य चरण में पहुंच गया। इस मामले में दलीलें 15 दिसंबर को जारी रहेंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
यूपी में पंकज चौधरी मॉडल के बाद बिहार में बदलाव की बारी?

यूपी में पंकज चौधरी मॉडल के बाद बिहार में बदलाव की बारी?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मिला ISO सर्टिफिकेट………..

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को मिला ISO सर्टिफिकेट...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend