ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायली सेना ने हमास के वेपन चीफ कमांडर राद साद को किया ढेर ………

UB India News by UB India News
December 16, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजरायली सेना ने हमास के वेपन चीफ कमांडर राद साद को किया ढेर ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायली सेना को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इजरायल के सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमले के मास्टरमाइंड और हमास के वेपन चीफ कमांडर राद साद को एक हवाई हमले में ढेर कर दिया है। आईडीएफ ने एक्स पर राद साद को ढेर करने का वीडियो भी शेयर किया है।

आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, “राद साद, हमास की सैन्य इकाई के हथियार उत्पादन मुख्यालय के प्रमुख और 7 अक्टूबर नरसंहार के मुख्य सूत्रधारों में से एक था। इसके अलावा साद गाजा पट्टी में बचे हुए हमास के अंतिम अनुभवी वरिष्ठ उग्रवादियों में से एक था और हमास की सैन्य इकाई के उप प्रमुख मारवान ईसा का करीबी सहयोगी था। उसने कई वरिष्ठ पद संभाले थे और संगठन की सैन्य नेतृत्व में एक केंद्रीय व्यक्ति था।

RELATED POSTS

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

कई इजरायली सैनिकों की हत्या का था जिम्मेदार

युद्ध के दौरान हमास के हथियार उत्पादन इकाइयों द्वारा निर्मित विस्फोटक उपकरणों से कई इजरायली सैनिकों की हत्या के लिए वह जिम्मेदार था। हाल के महीनों में साद ने हमास की सैन्य इकाई में प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसमें युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने में सीधी संलिप्तता शामिल थी। उसने युद्धविराम अवधि के दौरान गाजा पट्टी में हथियारों के निरंतर उत्पादन की भी निगरानी की थी। उसके खात्मे से हमास की अपनी क्षमताओं को फिर से स्थापित करने की क्षमता में काफी गिरावट आएगी।

कैसे मारा गया राद साद

आईडीएफ द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमास के टॉप आतंकी राद साद का काफिला गाजा में एक स्थान से गुजर रहा है। राद साद को कई हथियारबंद लड़ाके अन्य वाहनों से एस्कॉर्ट कर रहे हैं। इसी बीच एक जोरदार बम धमाका होता है और राद साद की कार इस हमले में उड़ जाती है। इजरायली सेना का हमला इतना ज्यादा जबरदस्त और सटीक था कि बम सीधे राद साथ की चलती कार पर ही आकर गिरता है। फिर सेकेंडों में सबकुछ खत्म हो जाता है। राद साद को एस्कॉर्ट कर रहे अन्य हमास लड़ाकों में इस दौरान खलबली मच जाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

देश की शिक्षा इस समय हर स्तर पर दो खंडों में बंट गई है, सरकारी और निजी। सरकार के पास...

Next Post
कांग्रेस की वोट चोरी रैली के पहले कार्यकर्ताओं ने “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगाए………………….

कांग्रेस की वोट चोरी रैली के पहले कार्यकर्ताओं ने “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगाए......................

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend