ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

UB India News by UB India News
December 10, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, दुर्घटना
0
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा लोगों की हुई मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आग लगने की भयावह घटना हुई है। आग एक कार्यालय की इमारत में लगी है। आग की चपेट में आने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आग की लपटों ने सात मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घना काला धुआं आसमान में फैल गया। आग लगने के बाद सेंट्रल जकार्ता के एक इलाके और उसके आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

आग पर पाया गया काबू

सेंट्रल जकार्ता के पुलिस प्रमुख सुसात्यो पुरनोमो कोंड्रो ने बताया, “अब तक 20 शव निकाले गए हैं, जिनमें 5 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं” उन्होंने कहा कि मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी थी। अधिकारियों ने बताया कि इस बिल्डिंग में टेरा ड्रोन इंडोनेशिया के ऑफिस हैं, जो खनन से लेकर कृषि तक के क्षेत्रों के लिए ड्रोन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि उनका ध्यान अभी भी लोगों को निकालने और सुरक्षा पर है।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

पहली मंजिल पर लगी थी आग

आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी और फिर ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। जब इमारत में आग लगी तो कुछ कर्मचारी लंच कर रहे थे, जबकि कई लोग बाहर थे। आग लगने के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। Kompas TV द्वारा दिखाए गए फुटेज में अग्निशमन कर्मी लोगों को बिल्डिंग से निकालते हुए दिखे। कुछ लोग पोर्टेबल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके ऊपरी मंजिलों से लोगों को बाहर निकलने में मदद करते हुए नजर आए।

हांगकांग में लगी थी भीषण आग

इंडोनेशिया में आग लगने की यह भयावह घटना पिछले महीने हांगकांग के ताई पो जिले में लगी भीषण आग के बाद हुई है, जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी।  इसी साल अगस्त के महीने में इंडोनेशिया में बेकाबू भीड़ ने संसद भवन में आग लगा दी थी। आगजनी की इस घटना में कम से कम 3 लोगों की जान चली गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
डेयरी क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले सुधीर कुमार सिंह बने इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

डेयरी क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले सुधीर कुमार सिंह बने इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

भारत की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक फिर रसातल में रुपया …………..

भारत की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक फिर रसातल में रुपया ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend