ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार बालू पर एक्शन और पुलिस का कनेक्शन! माफियाओं के खिलाफ चला विजय सिन्हा का डंडा

UB India News by UB India News
December 9, 2025
in पटना, बिहार, भाजपा
0
छेड़ने वाले को छोड़ने वाले नहीं…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना. बिहार में अवैध बालू खनन और बिक्री के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, कटाई और बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि सोमवार को पटना DM, SSP और विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त अभियान चलाकर दीघा थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे 28 ट्रैक्टर जब्त किए हैं. इस मामले में दीघा थाना में FIR दर्ज की गई है.
ट्रैक्टर पर 32 लाख का दंड, थाना प्रभारियों पर कार्रवाई के संकेत
विजय सिन्हा ने कहा कि जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों पर 32 लाख रुपये का दंड वसूला जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस थाना से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं, वहां CCTV लगे हैं. अगर फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही, तो यह थाना प्रभारी की लापरवाही है. इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध कारोबार में थाना प्रभारियों की मिलीभगत सामने आई तो सख्त कार्रवाई तय है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं होगा.
खनन मंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अवैध बालू कारोबार की सूचना देता है, तो उसे ‘योद्धा’ मानकर 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि आम लोगों को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया- “अगर कोई अपने निजी निर्माण या जरूरत के लिए अपनी जमीन से मिट्टी ले रहा है, तो उसे कोई परेशान नहीं करेगा.”
खनन विभाग के कामकाज की तारीफ
विजय सिन्हा ने कहा कि खनन विभाग में पिछले वर्षों में कई बेहतर काम हुए हैं. अधिकारियों, सचिवों और पूरी टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा.
7 नए मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी, सबसे ज्यादा खनिज दक्षिण बिहार में
इसी कार्यक्रम में उपस्थित अपर मुख्य सचिव (खनन) विनोद दुगल ने जानकारी दी कि भारत सरकार अपनी अगली सूची में बिहार के 7 नए मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी करेगी. दुगल ने बताया कि सबसे ज्यादा खनिज भंडार दक्षिण बिहार में पाए गए हैं. वित्तीय वर्ष 2024–25 में खनन विभाग ने 3536 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यह राजस्व अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड में से एक है और अगले वर्षों में इसमें और वृद्धि की उम्मीद है.

 

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post

बिहार में नई पार्टी बनाएंगी तेजस्वी यादव की पार्टी की बागी नेता रितु जायसवाल, कर दिया बड़ा ऐलान

बुजुर्गों दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के चेहरे पर चमक …………

बिहार में सरकारी कर्मियों को नए साल का तोहफा, 5% बढ़ा DA , नीतीश कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend