ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ड फॉर जॉब केस में चारा घोटाले वाली पैंतरेबाजी कर रहीं राबड़ी, कोर्ट में CBI ने क्यों दी ये दलील? जानिए

UB India News by UB India News
December 9, 2025
in कानून, दिल्ली, राजद
0

RELATED POSTS

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के चर्चित आईआरसीटीसी केस में सीबीआई ने दलील दी है कि राबड़ी देवी केस को पटरी से उतारने के लिए मुकदमे को ट्रांसफर कराना चाहती हैं। सीबीआई ने ये भी कहा है कि ऐसा चारा घोटाले के मामले में पहले भी किया जा चुका है। समझिए पूरा मामला यहां…
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक स्थानीय अदालत को बताया है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा आईआरसीटीसी मामले को विशेष न्यायाधीश से स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका कुछ और नहीं बल्कि एक कमजोर फोरम शॉपिंग की कोशिश है।
राबड़ी देवी पैंतरेबाजी कर रहीं- CBI
सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने कहा है कि राबड़ी की याचिका अदालत को छलने की एक दुर्भावनापूर्ण कोशिश से ज्यादा कुछ नहीं है और यह न केवल अदालत को बदनाम करने, बल्कि विशेष न्यायाधीश को धमकाने का भी एक प्रयास है, ताकि न्याय के स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रशासन में सीधा हस्तक्षेप हो।
सीबीआई ने राबड़ी की याचिका पर दी कड़ी दलील
सीबीआई ने दलील दी है कि विशेष न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश न्यायिक विवेक के प्रयोग और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा के बाद पारित किए गए हैं। सीबीआई ने कहा है कि ‘पक्षपात की आशंका के आधार पर मामले का स्थानांतरण व्यापक परिणाम देता है, खासकर केवल अनुमानों और अटकलों पर आधारित।’ जवाब में आगे कहा गया है, ‘इससे न केवल केस की प्रगति पर असर पड़ेगा, बल्कि ऐसा करना संबंधित जज के मनोबल को भी गिराएगा।’
चारा घोटाले में भी हुई थी ऐसी ही पैंतरेबाजी
राबड़ी पर कथित तौर पर फोरम शॉपिंग में लिप्त होने के अपने आरोप को पुष्ट करने के लिए, CBI ने चारा घोटाले का हवाला दिया है, जिसमें राबड़ी देवी के पति और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव दोषी हैं। सीबीआई के जवाब में कहा गया है, ‘आवेदक (राबड़ी देवी) और उनके परिवार द्वारा फोरम शॉपिंग में लिप्त होने का यह कोई अकेला मामला नहीं है। उनके पति से जुड़े एक पिछले मामले, जिसे चारा घोटाला के नाम से जाना जाता है , में 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने मामले के स्थानांतरण संबंधी याचिका को खारिज कर दिया था।’
सुप्रीम कोर्ट ने तब खारिज की थी लालू की याचिका
विस्तार से बताते हुए, एजेंसी ने दलील दी कि अगर राबड़ी को पक्षपात की कोई आशंका थी, तो उसे ‘शुरुआती चरण में ही पेश किया जाना चाहिए था, न कि तब जब आरोपों पर महीनों तक बहस चली, उन पर आदेश सुरक्षित रखे गए, आरोप तय किए गए और मामला अब अभियोजन पक्ष के साक्ष्य के चरण में है।’ एजेंसी ने आगे कहा है कि “सिर्फ इसलिए कि किसी पक्ष के खिलाफ कुछ आदेश पारित किए गए हैं, मामले को स्थानांतरित करने का आधार नहीं बन सकता, जैसा कि आवेदक (राबड़ी देवी) ने यहां कहा है। मामलों का स्थानांतरण छोटी-मोटी शिकायतों या अतिसंवेदनशीलता के लिए नहीं, बल्कि किसी ज्यादा ठोस, बाध्यकारी, लोक न्याय और उससे जुड़े माहौल की नजर से खतरे में डालने वाले, जिससे मुकदमे की निष्पक्षता में जनता का विश्वास कमजोर हो, के लिए किया जाना चाहिए।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

by UB India News
July 9, 2026
0

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सारण के...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 5, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

by UB India News
July 4, 2026
0

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z कैटेगरी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई...

Next Post
छेड़ने वाले को छोड़ने वाले नहीं…………..

बिहार बालू पर एक्शन और पुलिस का कनेक्शन! माफियाओं के खिलाफ चला विजय सिन्हा का डंडा

बिहार में नई पार्टी बनाएंगी तेजस्वी यादव की पार्टी की बागी नेता रितु जायसवाल, कर दिया बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend