ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यपाल ने दोहराया नीतीश का वादा, महिलाओं को 10 हजार के बाद मिलेगी 2 लाख रुपये तक की मदद

UB India News by UB India News
December 4, 2025
in पटना, विधानमंडल
0
राज्यपाल ने दोहराया नीतीश का वादा, महिलाओं को 10 हजार के बाद मिलेगी 2 लाख रुपये तक की मदद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई. इसके बाद सभी सदस्य संयुक्त सदन पहुंचे. जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का सीएम नीतीश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे. संयुक्त सदन में राज्यपाल ने अभिभाषण दिया. हालांकि अभिभाषण शुरू होते ही ऑडियो सिस्टम अचानक बंद पड़ गया. राज्यपाल बोल रहे थे, लेकिन उनकी आवाज़ सदन के किसी भी सदस्य तक नहीं पहुंच रही थी, जिससे सभा में असमंजस की स्थिति बन गई. इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नाराज़ दिखे और अधिकारियों की ओर तीखी नज़रें डालीं.

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 11.30 बजे राज्यपाल ने जैसे ही बोलना शुरू किया माइक खराब हो गया। इस दौरान वे अभिभाषण देते रहे। माइक खराब होने के दौरान CM और डिप्टी CM आगे पीछे देखने लगे। 5 मिनट बाद राज्यपाल ने कहा कि मैं थोड़ा जोर से बोल देता हूं।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण शुरू किया। राज्यपाल ने कहा, बिहार में शिक्षकों की संख्या 5.2 लाख हो गई है। सभी 27 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। IGIMS को तीन हज़ार बेड के अस्पताल के रूप में बनाया जा रहा है। अब यहां से छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड रहा है, बाहर से यहां आ रहे हैं। सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। जिन महिलाओं का रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपए की मदद भी दी जाएगी। ग्राम परिवहन योजना अब पंचायत स्तर पर लागू कर दी गई है। अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए भी कई काम किए जा रहे हैं। तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। सहायता राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया है। अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दी जा रही है।

शुक्रवार तक चलेगा सत्र

यह घोषणाएं बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के दौरान की गईं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को सदन के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह सत्र नए चुने गए सदस्यों के शपथ ग्रहण और स्पीकर के चुनाव के बाद हुआ। तीन दिन चलने वाला यह सत्र शुक्रवार को समाप्त होगा। अपने करीब 30 मिनट के भाषण में राज्यपाल ने सरकार के पिछले कामों की समीक्षा की और आने वाले सालों के लिए अपनी योजनाओं का खाका खींचा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पिछली सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले शुरू की थी। यह योजना में महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आर्थिक रूप से सबल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 10 हजार रुपये की मदद पाने वाली महिलाओं को अपने रोजगार को विकसित करने के लिए दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता मिल सकेगी।

एक करोड़ युवाओं को रोजगार

राज्यपाल ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देना सरकार का एक बड़ा लक्ष्य है। यह भी बिहार की एनडीए सरकार का एक प्रमुख चुनावी वादा है। इसके अलावा सरकार सभी इच्छुक लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजना पर भी काम कर रही है। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को उनकी 141वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजेंद्र चौक पर माल्यार्पण किया और स्वदेशी कम्बल आश्रम में चरखा कात रही महिलाओं को साड़ियां भी बांटीं। इसके बाद दोनों नेताओं ने राजेंद्र घाट पर राजेंद्र प्रसाद की समाधि पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी पर बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने किया तंज

पटना: बिहार के राज्यपाल के भाषण पर मंत्री नितिन नबीन ने कहा, ‘राज्यपाल ने पिछले 20 सालों के विकास के बारे में बात की, जो NDA को जनता का साफ़ जनादेश भी दिखाता है. उन्होंने बिहार के विकास का रोडमैप भी पेश किया. हम बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ विधानसभा के दौरान तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा,’इसमें कुछ भी नया नहीं है. वह ज़्यादातर समय गैरहाज़िर रहते हैं. वह न तो सदन में मौजूद हैं और न ही चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच मौजूद थे, इसीलिए उन्हें यह नतीजा भुगतना पड़ा.’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अनुपस्थिति पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा, तेजस्वी को यह बताना चाहिए कि किस तरह की मेडिकल इमरजेंसी या फिर अन्य तरह की इमरजेंसी हो गई है, जो सदन में अनुपस्थित हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा , 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे -नीतीश कुमार …..

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा , 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे -नीतीश कुमार .....

पाकिस्तान में आसिम मुनीर को शहबाज ने दिया झटका…….

पाकिस्तान में आसिम मुनीर को शहबाज ने दिया झटका.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend