ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा , 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे -नीतीश कुमार …..

UB India News by UB India News
December 4, 2025
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा , 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे -नीतीश कुमार …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। नरेन्द्र नारायण यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए, ये इस सत्र के प्रोटेम स्पीकर भी थे। मधेपुरा जिला के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने आठवीं बार जीत हासिल की है।

अब सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही है। सदन में सीएम नीतीश ने नए विधायकों को बधाई दी। साथ ही कहा, ‘2005 में एनडीए सरकार बनी थी। तब से क़ानून का राज है। तब से मैं लगातार बिहार के विकास में लगा हूं। यही मेरा उद्देश्य है।’

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

‘अब बिहार में कोई डर और भय नहीं है। शांति और भाईचारा का माहौल है। पहले बहुत हिंदू मुस्लिम होता था, अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की। 2016 से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई।’

विधान परिषद में भी राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा।

राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू

राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा शुरू हो गई है, जिसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना संबोधन शुरू किया. सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले चुनाव जीतकर आए सभी विधायकों को बधाई दी. उन्होंने उन सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया जो राज्यपाल के अभिभाषण में शामिल हुए, और कहा कि राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपने संबोधन की शुरुआत बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए की. उन्होंने कहा कि जनता ने बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लिया, जो लोकतंत्र में उनके विश्वास को दर्शाता है. सीएम ने ज़ोर दिया कि राज्य में प्रेम और भाईचारा कायम है, और पहले की तरह हिंदू-मुस्लिम झगड़े नहीं होते. उन्होंने कब्रिस्तानों की घेराबंदी के साथ-साथ मंदिरों की घेराबंदी भी कराए जाने का उल्लेख किया.

1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे

सीएम ने कहा, 50 लाख युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी दी गई है। अब 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में भी 4.34 लाख जीविका दीदियां हो गईं है। बिहार में एक करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां हो गईं हैं।

नीतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप, राज्य में मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है और बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है. ऊर्जा क्षेत्र में उन्होंने कहा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है और लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. रोजगार के मोर्चे पर सीएम ने दावा किया कि 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा.
शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना
सीएम ने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है. स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अस्पतालों में जहाँ प्रतिदिन 1 या 2 मरीज आते थे, अब स्थिति बदल चुकी है. राज्य में 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि PMCH को 5,400 बेड का और IGIMS में 3,000 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है. आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में कहीं से भी पटना पहुंचने का 6 घंटे का लक्ष्य था, जो अब घटकर 5 घंटे में पूरा हो गया है.

नीतीश सरकार में रह चुके हैं मंत्री

मधेपुरा जिले के आलमगंज विधानसभा से विधायक नरेंद्र नारायण यादव 1995 में पहली बार सदन पहुंचे थे. 2025 में उन्होंने इस सीट से अपनी आठवीं जीत दर्ज की. वे नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं और जदयू के अनुभवी और प्रभावशाली विधायकों में गिने जाते हैं.

नीतीश कुमार औपचारिक रूप से सदन के नेता घोषित

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को औपचारिक तौर पर सदन का नेता घोषित किया गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की. इससे पहले नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल और बाद में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद राज्यपाल द्वारा उन्हें सरकार गठन का आमंत्रण दिया गया था.

कई अहम संशोधन नियमावली सदन रखी जाएगी

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही में प्रभारी मंत्री विधान मंडल के सदस्यों के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन नियमावली 2025, बिहार अग्निशमन सेवा संशोधन नियमावली 2025, बिहार अमीन संवर्ग नियमावली 2025 और बिहार राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्ति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2025 की एक-एक प्रति सदन में रखी जाएगी।

तीसरे दिन राज्यपाल का हुआ अभिभाषण

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। 11.30 बजे राज्यपाल ने जैसे ही बोलना शुरू किया माइक खराब हो गया। इस दौरान वे अभिभाषण देते रहे। माइक खराब होने के दौरान CM और डिप्टी CM आगे पीछे देखने लगे। 5 मिनट बाद राज्यपाल ने कहा कि मैं थोड़ा जोर से बोल देता हूं।

इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण शुरू किया। राज्यपाल ने कहा, बिहार में शिक्षकों की संख्या 5.2 लाख हो गई है। सभी 27 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।

IGIMS को तीन हज़ार बेड के अस्पताल के रूप में बनाया जा रहा है। महिलाओं का रोजगार अच्छा चलेगा उन्हें 2 लाख रुपए की मदद भी दी जाएगी। अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए भी कई काम किए जा रहे हैं। अब सभी घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दी जा रही है।

अभिभाषण के बाद नीतीश कुमार को सदन का नेता चुना गया। तेजस्वी यादव को नेता विरोधी की मान्यता मिली। नरेंद्र नारायण यादव ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए नामांकन भरा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
पाकिस्तान में आसिम मुनीर को शहबाज ने दिया झटका…….

पाकिस्तान में आसिम मुनीर को शहबाज ने दिया झटका.......

संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ……….

संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend