ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भौं-भौं.. मैं और क्या बोलूं?

UB India News by UB India News
December 3, 2025
in TAZA KHABR
0
भौं-भौं.. मैं और क्या बोलूं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद भवन परिसर में अपनी गाड़ी में कुत्ता लाने के बाद कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी घिरती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि राज्यसभा में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जा सकता है. हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस विवाद पर तंज कसते हुए कहा था कि लगता है कि आजकल चर्चा का विषय यही हो गया है. रेणुका से जब आज संसद परिसर में ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने भौं..भौं कहते हुए और क्या बोलूं. उनसे जब पूछा गया कि जब उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव आएगा तब देखा जाएगा. उन्होंने कहा कि जब आएगा तब वह इसका मुंहतोड़ जवाब देंगी.

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी द्वारा संसद भवन में एक आवारा कुत्ता लाने को लेकर उपजे विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को तंज कसते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि आजकल ऐसी बातें ही देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

RELATED POSTS

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

अटल जी भी बैलगाड़ी पर संसद आए थे…

रेणुका चौधरी ने अपनी सफाई देते हुए कहा, ‘अगर वह मेरे खिलाफ विशेष अधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहते हैं, तो लेकर आए मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी संसद में बैलगाड़ी लेकर आए थे. हिंदू धर्म में कुत्ते का बहुत महत्व है. ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसका मैंने उल्लंघन किया है. मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता.’

संसद भवन में क्‍यों कुत्‍ता लेकर आईं रेणुका चौधरी?

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी सोमवार को अपनी कार में एक आवारा कुत्ते को लेकर संसद पहुंच गईं, जिससे विवाद खड़ा हो गया और सत्तापक्ष के सांसदों ने उन पर नाटक करने का आरोप लगाया. विवाद के बीच रेणुका ने कहा कि जो लोग अंदर बैठे हैं वो काटते हैं, कुत्ते नहीं काटते. उनका कहना था कि वह आवारा जानवर को उठाकर पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं और उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों द्वारा की गई आपत्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आवारा कुत्ते को बचाने के खिलाफ कोई कानून नहीं है. उन्होंने अपनी कार में कुत्ता होने के बारे में पूछे जाने पर मीडिया से कहा, ‘इस सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं. जानवरों की आवाज नहीं होती. वह (कुत्ता) कार में था, तो उन्हें क्या समस्या है? यह बहुत छोटा है, क्या ऐसा लगता है कि यह काट लेगा? संसद के अंदर बैठे लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं.’

राहुल गांधी की टिप्‍पणी से बड़ गया विवाद

राहुल गांधी ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मजाकिया लहजे में कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि कुत्ता आज का मुख्य विषय है। बेचारे कुत्ते ने क्या किया है। कुत्ता यहां आया था। उसे अनुमति क्यों नहीं है?’ उन्होंने संसद भवन की इमारत की ओर इशारा किया और विस्तार में जाए बिना कहा, ‘यहां पालतू जानवरों को लाने की अनुमति नहीं है, लेकिन उन्हें अंदर अनुमति है.’ संसद भवन में कुत्तों को ले जाने की अनुमति नहीं होने का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आजकल ऐसी बातें ही देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

Next Post
RBI ने ब्याज दर आधा फीसदी घटाकर 5.50% की, 5 महीने में तीसरी बार कम हुआ रेपो रेट

आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू............

बिहार कांग्रेस के अंदर चरम पर सियासी बवाल, समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने पर 15 जिलाध्यक्षों को पार्टी ने थमाया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend