ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

25 पर सिमट गए… अगली बार 0 पर होंगे आउट…………………

UB India News by UB India News
November 27, 2025
in पटना, बिहार
0
25 पर सिमट गए… अगली बार 0 पर होंगे आउट…………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना. विशेष कार्यक्रम में बिहार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने महागठबंधन और आरजेडी पर तीखा हमला बोला. बातचीत करते श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार को बदनाम करने वालों की अब जनता पहचान कर चुकी है. उन्होंने दावा किया कि “जो लोग बिहार को नीचा दिखाने की कोशिश करते थे, वे इस बार 25 सीटों पर सिमटकर रह गए हैं। अगली बार जनता उन्हें 0 पर आउट कर देगी.”
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सुशासन पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा-“नीतीश जी ने बिहार में शांति, विकास और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी है. इसलिए जनता बार-बार उन्हें मौका देती है. बिहार के लोगों का विश्वास फिर से मिला है और आने वाले दिनों में विकास की रफ्तार और तेज होगी.”
महागठबंधन पर सीधा हमला
मंच से बोलते हुए श्रवण कुमार ने महागठबंधन सरकार के पिछले कार्यकाल को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विकास कार्यों में बाधा डाली और बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा-“नीचा दिखाने की राजनीति अब नहीं चलेगी. बिहार की जनता विकास चाहती है, गुंडाराज नहीं.” उन्होंने दावा किया कि नीतीश सरकार ने राज्य को न केवल पटरी पर लाया, बल्कि कई क्षेत्रों में देश के बेहतर राज्यों की श्रेणी में खड़ा भी किया.
जनता का प्यार और नीतीश कुमार का भरोसा मुझे बार-बार जीत दिलाता है: श्रवण कुमार
अपने मंत्रालय की उपलब्धियों पर बोलते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग में आने वाले महीनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. उन्होंने बताया- नए ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और आधुनिक RTO सेवाओं की शुरुआत की जाएगी. बस स्टैंडों के आधुनिकीकरण का रोडमैप तैयार किया जाएगा. हाईवे सेफ्टी को बढ़ाने के लिए नए नियम और तकनीक की व्यवस्था की जाएगी. ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी. उन्होंने कहा- “हमलोग परिवहन विभाग में कई बड़े सुधार लागू कर रहे हैं. हमारा प्रयास है कि बिहार की यातायात व्यवस्था अधिक आधुनिक और सुरक्षित बने.”
महिलाओं पर नीतीश सरकार का फोकस
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को दी गई 10 हजार रूपये की सहायता राशि पर श्रवण कुमार ने कहा- “यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं का भरोसा जीता है. आज बिहार में महिलाएं शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.” उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है.
बिहार में अभी भी बहुत काम बाकी
मंत्री ने माना कि बिहार में विकास के कई मोर्चों पर अब भी काफी काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा“हमारी कोशिश है कि अगले कुछ वर्षों में बिहार को उन श्रेणियों में ले जाएं, जहां लोग हमसे तुलना करने के बजाय सीखने आएं.” उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार एक नए विकास अध्याय की ओर बढ़ रहा है.
श्रवण कुमार ने PK को बताया ठेकेदार
परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर पर सीधा हमला बोला. श्रवण कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर राजनीति के ठेकेदार हैं, जिनका काम सिर्फ पैसे लेकर टीका-टिप्पणी करना रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा- “प्रशांत किशोर ठेकेदारी करते थे, पैसे लेकर राजनीतिक सलाह देते थे. ठेकेदार आदमी कितने दिन तक रियासत करेगा?” श्रवण कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर कभी किसी विचारधारा या संगठन के लिए नहीं, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे लोगों को अच्छी तरह पहचान चुकी है, इसलिए उनकी बातें जमीन पर असर नहीं करतीं. मंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव के समय बयानबाजी और भ्रम फैलाने वाली राजनीति ज्यादा समय नहीं चलती. उन्होंने कहा- “राजनीति जनता के भरोसे से चलती है, ठेकेदारी से नहीं. बिहार की जनता समझदार है, और ऐसे लोगों को जवाब देना जानती है.”

 

RELATED POSTS

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

धर्मेंद्र प्रधान गद्दी छोड़ो’…के नारे बिहार में भी लगने लगे ………….

by UB India News
July 20, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर बिहार में भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। किशनगंज में...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार का नेतृत्व करने का अवसर भले ही हाल में मिला हो, लेकिन...

दिल तो बच्चा है जी…  जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

दिल तो बच्चा है जी… जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की केक काटा , फिर सदन पहुंचे निशांत

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन पर सोमवार (20 जुलाई, 2026) को महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की....

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

धर्मेंद्र प्रधान को बिना किसी देरी के तुरंत इस्तीफा देना ही होगा……………

by UB India News
July 20, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद भवन मार्च पर आरजेडी ने केंद्र की सरकार को घेरा है. सोमवार (20 जुलाई,...

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

बिहार विधानमंडल में नहीं दिखे नीतीश पहुंचे निशांत …………….

by UB India News
July 20, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र इस बार सिर्फ विधायी कामकाज के लिए ही नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक परिदृश्य...

Next Post
अब कहां जाओगे बचके………..

अब कहां जाओगे बचके...........

‘अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स’ …………………..

‘अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स' .......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend