ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में एक दिसंबर से 18वीं विधानसभा का सत्र, दो तारीख को चुने जाएंगे नए स्पीकर

UB India News by UB India News
November 26, 2025
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार में एक दिसंबर से 18वीं विधानसभा का सत्र, दो तारीख को चुने जाएंगे नए स्पीकर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा का सत्र एक दिसंबर से शुरू होकर पांच दिसंबर तक चलेगी। विधायी कार्य विभाग ने सत्र आयोजन से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में विभाग के प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृति दी गई, हालांकि मुख्य सचिव ने इसकी औपचारिक जानकारी अपनी प्रेस वार्ता में साझा नहीं की। बाद में प्रेस रिलीज जारी किया गया।

18वीं विधानसभा का पहला सत्र

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

ये नवगठित 18वीं विधानसभा का पहला सत्र होगा। विधानसभा सत्र की शुरुआत एक दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण से होगी। अगले दिन दो दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन प्रस्तावित है। तीन दिसंबर को सुबह 11:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल का संयुक्त सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल अभिभाषण देंगे। राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी और इसके साथ ही अनुदान व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया जाएगा।

bihar assembly.

दो दिसंबर को स्पीकर का चुनाव

विधानसभा सत्र की शुरुआत 1 दिसंबर को होगी। सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। ये सत्र का पहला और सबसे महत्वपूर्ण दिन होगा। इसके अगले दिन यानी 2 दिसंबर को विधानसभा के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रस्तावित है। अध्यक्ष का चुनाव सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए एक आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया है।

तीन दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण

सत्र के तीसरे दिन, 3 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बिहार विधानमंडल का संयुक्त सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल अभिभाषण देंगे, जिसमें नई सरकार के एजेंडे और नीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। राज्यपाल के अभिभाषण की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी। साथ ही, इसी दिन अनुदान व्यय का ब्योरा भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के अंतिम दो दिन, 4 और 5 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और सरकार द्वारा जवाब दिया जाएगा, जिसके बाद अनुदान व्यय विवरणी पर मतदान और संबंधित विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
रामभद्राचार्य पर बिहार में सियासत तेज………

रामभद्राचार्य पर बिहार में सियासत तेज.........

आसिम मुनीर के प्रमोशन से पाकिस्तान में होगा तख्तापलट?

संविधान संशोधन से मुनीर बने निरंकुश !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend