ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संविधान संशोधन से मुनीर बने निरंकुश !

UB India News by UB India News
November 27, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
आसिम मुनीर के प्रमोशन से पाकिस्तान में होगा तख्तापलट?

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम धमाके की तो आतंकवादी हमला बता कर निंदा की, पर उससे एक दिन पहले दिल्ली में लाल किले के निकट आत्मघाती जिहादी बम धमाके को केवल धमाका बताकर संवेदना प्रकट कर दी। दिल्ली में हुए धमाके के तार पाकिस्तान के प्रतिबंधित जिहादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। यकीन नहीं होता कि यह वही ट्रंप हैं जिन्होंने 2018 में लिखा था, ‘पिछले 15 वर्षों में अमेरिका ने पाकिस्तान को बेवकूफी में 33 अरब डालर की मदद दी, जिसके बदले झूठ और फरेब के सिवा कुछ नहीं पाया।’

इस बीच आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल मुनीर ने न जाने कौन सी घुट्टी पिला दी कि ट्रंप के सुर ही बदल गए हैं। अब वे उनके चहेते बन गए हैं। इतने चहेते कि सारी परंपराओं को ताक पर रखकर उन्हें व्हाइट हाउस में दावत दी गई, महान नेता कहकर तारीफ की गई और तीन महीने में तीन मुलाकातें हुईं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के नेता से अपने लिए ‘महान’ जैसे विशेषण सुनकर किसे गुमान नहीं होगा? उत्साहित होकर मुनीर सेनाप्रमुख से फील्ड मार्शल बन गए। भले ही भारत से देश और दुनिया के लोगों ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के सुबूत मांगें हों, मगर जनरल मुनीर को न पाकिस्तानी जनता को कुछ दिखाना पड़ा न दुनिया को।

उधर ट्रंप बार-बार यही राग अलापते रहे कि लड़ाई उन्होंने रुकवाई थी और टैरिफ की धमकी देकर रुकवाई थी। भारत के मना करने पर भी वे बाज नहीं आए। ऊपर से ‘अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग’ ने अपनी रिपोर्ट में दोतरफा बात कह दी। अमेरिकी कांग्रेस को दी रिपोर्ट में एक तरफ तो कहा कि चीन ने फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट और एआइ तस्वीरों के सहारे अपने जे-35 लड़ाकू विमानों को फ्रांसीसी राफेल विमानों से बेहतर दिखाने के लिए ‘दुष्प्रचार अभियान’ चलाया। दूसरी तरफ कहा कि लड़ाई में पाकिस्तान का पलड़ा भारी था, क्योंकि चीन इस भिड़ंत का इस्तेमाल अपने हथियारों की क्षमताओं को परखने और उनका प्रचार करने के लिए कर रहा था।

पाकिस्तान की कठपुतली सरकार के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए इतना काफी था। उन्होंने गुलाम कश्मीर में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि अमेरिकी कांग्रेस में पेश रिपोर्ट पाकिस्तान की जीत को प्रमाणित करती है। भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस रिपोर्ट के विरोध-खंडन की मांग कर रही है, मगर भारत सरकार चुप है, क्योंकि भारत और अमेरिका के संबंध इस समय नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी व्यापार के पारिवारिक सौदे और दुर्लभ खनिजों, तेल और अरब सागर में एक बंदरगाह के प्रस्तावों से मुनीर के मुरीद हुए ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ तो टैरिफ की दरें कम कर दी हैं, परंतु भारत की स्वायत्तता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय हित अभी भारत से जुड़ी उनकी हसरतों में आड़े आ रहे हैं। भारत को अपने व्यापार हितों के साथ उन सभी पहलुओं पर गंभीरता से सोचना और रणनीति बनानी है, जिन्हें ट्रंप अपनी विशुद्ध लेनदेन वाली नीति के कारण अनदेखा कर रहे हैं। जैसे जलवायु परिवर्तन की मार, विकासशील देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक हित, नियमबद्ध वैश्विक व्यवस्था की बहाली और हिंद-प्रशांत की क्षेत्रीय सुरक्षा। इसलिए पीएम मोदी ने जी-20 से ट्रंप की नाराजगी को जानते हुए भी जोहानिसबर्ग शिखर सम्मेलन में शामिल होकर सही किया।

भारत इस समय पाकिस्तान में सत्ता के केंद्रीकरण और जिहादी हिंसा के बदलते स्वरूप की अनदेखी नहीं कर सकता। जनरल परवेज मुशर्रफ ने खुद पर जानलेवा हमलों की कोशिश के बाद इस्लामाबाद की लाल मस्जिद के दो मदरसों पर छापे डलवाए और माना था कि मदरसे जिहादी आतंक की फैक्ट्रियां बन चुके हैं। उन्होंने उन्हें सुधारने की कोशिश भी कीं, पर सफल नहीं हो पाए। तालिबान, तहरीके तालिबान पाकिस्तान, जैश, लश्कर आदि सभी जिहादी आतंकी संगठन मदरसों की ही देन हैं। पाकिस्तान में दर्जनों ऐसे मदरसे हैं, जहां जिहादी आतंक का प्रशिक्षण दिया जाता है। दिवालिया आर्थिक हालात की वजह से पाकिस्तान की निर्भरता विदेशी कर्ज पर बढ़ गई है और ऋणदाता एजेंसियां जिहादी आतंक की फंडिंग बंद करने की मांग करने लगी हैं। इसलिए जिहादी नेटवर्कों ने अब स्कूलों और कालेज के छात्रों और पेशेवरों को अपने रंग में रंगना शुरू किया है। चांदनी चौक का धमाका करने वाला डाक्टरों का गिरोह इसी रणनीति का हिस्सा था।

यह जिहादी रणनीति भारत की सुरक्षा और जांच एजेंसियों के लिए नई चुनौतियां खड़ी करती है। इस कड़ी में पहली चुनौती भारत के अपने हजारों मदरसों को जिहादी मानसिकता के अड्डे बनने से रोकना है। राजनीतिक खेमेबाजी के चलते यह काम आसान नहीं होगा। अल फलाह जैसी मुख्यधारा की शिक्षा और गैर-शिक्षण संस्थाओं में इसे रोक पाना और भी कठिन होगा। दूसरी चुनौती जिहादी घुसपैठियों को समय रहते पकड़ना और उनके प्रायोजकों पर उत्तरोत्तर बड़ी चोट करना है। भारत ने आपरेशन सिंदूर द्वारा इस नीति का एलान तो कर दिया है, पर क्या उसे निभा पाना संभव होगा? निभा भी लिया तो क्या जिहादी और उनके प्रायोजक बाज आ जाएंगे? अलकायदा, आइएस, हिजबुल्ला और हमास जैसे जिहादी संगठन और उनके नेता मिटने को मिट गए पर बाज कहां आए? पाकिस्तान और उसके जिहादी भी उसी सोच के हैं।

मुनीर भले ही ट्रंप की मिजाजपुर्सी कर अपनी कुर्सी को मजबूत बनाने में लगे हुए हों, लेकिन उनकी गद्दी की मजबूती चीनी रहमोकरम पर ही टिकी है। जब पाकिस्तान को चीन और अमेरिका जैसी शक्तियों की शह मिली हो, तब वैश्विक मंचों पर उसे अलग-थलग करना और कठिन है। पाकिस्तानी हर भिड़ंत में मुंह की खाकर भी उसी तरह जीत के दावे करेंगे, जैसे 1965 की हार के बाद अयूब खान ने, 1971 की हार के बाद याह्या खान और कारगिल के बाद मुशर्रफ करते रहे। असलियत समझ आने के बाद अयूब और याह्या को तो जनता ने उतार फेंका, पर मुशर्रफ 9/11 की घटना के कारण बच गए थे। शायद यही सोच कर मुनीर ने संविधान संशोधन कराया है और खुद को निरंकुश बना लिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

by UB India News
July 18, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो...

Next Post
बिहार में आजादी के बाद पहली बार CWC बैठक के मायने………..

बिहार चुनाव हार पर आज कांग्रेस की समीक्षा बैठक, 61 प्रत्याशी देंगे रिपोर्ट

राजनीति में सिर्फ आवास बदलना नहीं होता, बल्कि सत्ता, प्रभाव और पहचान के परिवर्तन का संकेत होता है………………

राबड़ी देवी को बंगला खाली करना पड़ेगा पर 'जिम्मेदार' नीतीश सरकार नहीं तेजस्वी यादव हैं! वो कदम जिसने बदल दी कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend