ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार: सरकार में नीतीश कुमार हर बार गृह मंत्रालय क्यों रखते हैं अपने पास? जानिए- क्या है कारण

UB India News by UB India News
November 18, 2025
in जदयू, पटना, बिहार
0
नवनियुक्त मंत्रियों को सीएम नीतीश ने दी बधाई

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार के गठन की कवायद चल रही है। पटना और दिल्ली में नई सरकार में मंत्रियों की संख्या, दलों को मिलने वाले मंत्री पद वगैरह को लेकर मंथन चल रहा है। गृह मंत्रालय हमेशा नीतीश कुमार अपने पास रखते हैं,लेकिन इस बार यह मंत्रालय बीजेपी मांग रही है।
बिहार मे नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पटना: बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद जारी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) की नई सरकार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे, यह तय है। मंत्रिमंडल में एनडीए की किस पार्टी को कितने मंत्री पद मिलेंगे, इसका एक फॉर्मूला तय किया गया है। एनडीए में 6 विधायकों पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला तय किया गया है। प्रत्येक घटक दल की मंत्रिमंडल में कितनी भागीदारी होगी, यह तय है। अब सिर्फ सवाल यह है कि किस पार्टी को कौन-कौन से विभाग मिलेंगे और किस पार्टी के किस नेता को मंत्री पद मिलेगा। हालांकि गृह मंत्रालय के बारे में तय है कि यह नीतीश कुमार हमेशा की तरह अपने पास ही रखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है कि यह पद बीजेपी को मिलेगा या जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) को।
कानून-व्यवस्था अपने हाथ में रखना चाहते हैं नीतीश
बिहार में जब से एनडीए या महागठबंधन की बहुदलीय सरकारें बन रही हैं, तब से मंत्री पदों को लेकर बहुत खींचतान कभी नहीं हुई। हर बार गठबंधन के दलों के बीच एक फॉर्मूला बना लिया जाता है और उसके मुताबिक प्रत्येक घटक दल को उसकी सत्ता में हिस्सेदारी के हिसाब से मंत्री पद दे दिए जाते रहे हैं। हालांकि साल 2005 से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, और हर बार गृह मंत्रालय उन्होंने अपने पास ही रखा है। गृह मंत्रालय सबसे अहम मंत्रालय होता है, जिसका कानून-व्यवस्था सहित राज्य के कई मामलों में दखल होता है। मुख्यमंत्री के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद गृह मंत्री का ही होता है। नीतीश कुमार राज्य की कानून व्यवस्था को अपने नियंत्रण में ही रखना चाहते हैं, इसलिए वे हमेशा गृह मंत्रालय को अपने पास रखते हैं। इस मंत्रालय को अपने पास रखकर शायद वे भ्रष्टाचार पर अंकुश भी अपने पास रखना चाहते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

Next Post
चुनावी मूड में तेज प्रताप, ‘जनशक्ति जनता दल’ नाम से नई पार्टी!, लालू और तेजस्वी को देंगे टक्कर

मेरे माता-पिता के साथ मानसिक उत्पीड़न.. तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से की दखल की मांग

बिहार एनडीए की राजनीति के अंदरखाने वफादारी का सवाल!

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend