ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश को कभी भ्रष्टाचारी नहीं कहा’, प्रशांत किशोर ने जनता से मांगी माफी, कहा- हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी

UB India News by UB India News
November 18, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना, बिहार
0
बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने मानी हार?

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से माफी मांगी और कहा कि कहा कि ‘मैं जनता को यह समझाने में नाकाम रहे कि उन्हें किस आधार पर वोट देना चाहिए। इसलिए, प्रायश्चित के तौर पर 20 नवंबर को गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन के लिए मैं मौन व्रत रखूंगा।’
प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से माफी मांगी हैं।
पटना: बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी को मिली करारी हार के बाद मंगलवार को पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जनता से माफी मांगी और अपनी नाकामी की जिम्मेदारी खुद ली। उन्होंने कहा कि तीन साल की कड़ी मेहनत के बावजूद वे जनता का भरोसा जीतने में असफल रहे, लेकिन बिहार को बेहतर बनाने का उनका संकल्प पहले से भी अधिक मजबूत है।
हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी है: प्रशांत किशोर
जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर (PK) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने बिहार की जनता को एक नई राजनीति का विकल्प देने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि ‘हमने ईमानदार प्रयास किया, लेकिन बिल्कुल सफलता नहीं मिली। सत्ता परिवर्तन तो दूर, व्यवस्था परिवर्तन भी नहीं करा सके। जनता ने हम पर भरोसा नहीं किया, इसकी 100% जिम्मेदारी मेरी है।’
प्रशांत किशोर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का आरोपी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनके सारे आरोप और प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ कुछ मंत्रियों के भ्रष्टाचार को लेकर थे। पीके ने कहा कि ‘अब जिम्मेदारी नीतीश कुमार की है कि वे मंत्रिमंडल को भ्रष्टाचार मुक्त करें और जनता से किए वादे पूरे करें।’
‘राजनीति छोड़ सकता हूं, लेकिन बिहार नहीं’
प्रशांत किशोर ने कहा कि वे किसी पद पर नहीं हैं, इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि ‘मैं राजनीति छोड़ सकता हूं, लेकिन बिहार को नहीं छोड़ूंगा।’ उन्होंने कहा कि चुनावी हार से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। पीके ने कहा कि ‘आपने मुझे तीन साल मेहनत करते देखा है, अब मैं दोगुनी मेहनत करूंगा। जब तक बिहार को बेहतर बनाने का संकल्प पूरा नहीं कर लेता, पीछे हटने का कोई सवाल नहीं।’
20 नवंबर को मौन व्रत रखेंगे: पीके
उन्होंने माना कि वे जनता को यह समझाने में असफल रहे कि वोट किस आधार पर देना चाहिए और नई व्यवस्था क्यों जरूरी है। इसके लिए वे 20 नवंबर को गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का मौन व्रत रखेंगे। प्रशातं किशोर ने कहा कि ‘हमसे गलतियां हुई होंगी, लेकिन अपराध नहीं किया है। हमने न जाति-आधारित जहर फैलाया, न हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की। न धर्म के नाम पर बांटा और न वोट खरीदने का अपराध किया।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
‘9-9-6 वर्क रूल’ भारत में सही है ?

‘9-9-6 वर्क रूल’ भारत में सही है ?

मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन किए गए आजम खान और बेटे………

मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन किए गए आजम खान और बेटे.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend