ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘9-9-6 वर्क रूल’ भारत में सही है ?

UB India News by UB India News
November 18, 2025
in TAZA KHABR, कैरियर, नीति
0
‘9-9-6 वर्क रूल’ भारत में सही है ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दो साल पहले इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भारतीयों के काम के घंटों को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. उन्होंने कहा था कि भारतीयों को देश की तरक्की में योगदान देने के लिए सप्ताह में 70 घंटे काम करना चाहिए. अब एक बार फिर उन्होंने अपने पुराने बयान का समर्थन किया है और इसके लिए पड़ोसी देश चीन का उदाहरण दिया है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने चीन की कार्य संस्कृति ‘9-9-6 मॉडल’ का हवाला देते हुए कहा कि भारत की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को लंबे समय तक काम करने की जरूरत है.

RELATED POSTS

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

क्या है चीन का 9-9-6 मॉडल?

चीन की कई टेक कंपनियों में ‘9-9-6 वर्क रूल’ काफी आम रहा है, जिसके तहत कर्मचारियों से उम्मीद की जाती है कि वे सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक, सप्ताह में छह दिन काम करें. यानी कुल मिलाकर सप्ताह में 72 घंटे का काम. यह मॉडल अलीबाबा और हुवावे जैसी कंपनियों में काफी लोकप्रिय हुआ था.

हालांकि, वर्क-लाइफ बैलेंस की कमी और बढ़ते तनाव के कारण इसकी भारी आलोचना भी हुई. बाद में वर्ष 2021 में चीन के सुप्रीम कोर्ट ने 9-9-6 मॉडल को अवैध करार दिया, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगह यह आज भी लागू है.

नारायण मूर्ति की हो चुकी है आलोचना

एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में नारायण मूर्ति ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत है, जो ठीक है, लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था भारत से लगभग छह गुना बड़ी है. ऐसे में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

उन्होंने यह भी कहा कि वर्क-लाइफ बैलेंस की चिंता करने से पहले युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए. इससे पहले वर्ष 2023 में भी उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए 70 घंटे काम करने की वकालत की थी और अब उन्होंने उसी बयान को दोहराते हुए चीन का उदाहरण दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

by UB India News
August 17, 2026
0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक और उसके दो बच्चों (उम्र दो...

Next Post
मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन किए गए आजम खान और बेटे………

मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन किए गए आजम खान और बेटे.........

ऑपरेशन सिंदूर’ से क्या हासिल हुआ? सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया को भी दिया स्पष्ट संदेश

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हुआ तो पाकिस्तान को तबाह करने से कोई रोक नहीं सकेगा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend