ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली ब्लास्ट इन्वेस्टिगेशन:डॉक्टर शाहीन ने 3 बार किया था पाकिस्तान का दौरा, तुर्की भी गई

UB India News by UB India News
November 17, 2025
in अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
दिल्ली ब्लास्ट इन्वेस्टिगेशन:डॉक्टर शाहीन ने 3 बार किया था पाकिस्तान का दौरा, तुर्की भी गई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल और दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में जैसे-जैसे केंद्रीय जांच एजेंसी और उत्तर प्रदेश एटीएस की इन्वेस्टीगेशन आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह साफ हो रहा है कि डॉ शाहीन भारत में आतंकी मॉड्यूल को डेवलप करना और फिर दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की एक प्रमुख किरदार है। बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश एटीएस ने 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, बताया जा रहे हैं कि कई संदिग्ध अभी भी उत्तर प्रदेश एटीएस के हिरासत में है। इन संदिग्धों से उत्तर प्रदेश एटीएस डॉक्टर शाहीन और उसके भाई डॉक्टर परवेज़ के बारे में हर जानकारी इकट्ठा कर रही है।

जैश ने डॉ शाहीन को भिजवाए पैसे- सूत्र

सूत्र बताते हैं कि हवाला के जरिए पाकिस्तान की आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने 20 लाख रुपए डॉ शाहीन को भिजवाए थे। जांच एजेंसी अब इस हवाला नेटवर्क के किरदारों को गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है। सूत्र बताते है कि अब तक की जांच में यह साफ हो गया है कि मार्च 2022 में डॉ शाहीन तुर्की गई थी। और विदेशी धरती तुर्की में आतंकी आकाओं से मुलाकात की थी। उसके बाद ही उसके पास हवाला के जरिये भारत मे 20 लाख रुपये आये थे। इन पैसों का इस्तेमाल उसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ और सहारनपुर में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर और सेफ हाउस खोलने के लिए इस्तेमाल करना था।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

7 बैंक अकाउंट में 1.55 करोड़ का ट्रांजैक्शन

अब तक की जांच में यह साफ हो गया है की डॉक्टर शाहीन के कुल 7 बैंक अकाउंट थे, इनमें से तीन बैंक अकाउंट कानपुर में जबकि दो लखनऊ में थे। 1.55 करोड़ का ट्रांजैक्शन इन सभी साथ बैंकों में हुआ है। ऐसे में जांच एजेंसी अब उन लोगों को रडार पर रख रही है जिनके साथ डॉक्टर शाहीन ने बैंक ट्रांजैक्शन किया है। पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने 24 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। और इनमें से कई अभी भी उत्तर प्रदेश एटीएस के हिरासत में है। आपको बता दे की डॉ शाहीन की पड़ताल इसी तरीके से लगातार जारी रहेगी और आने वाले दोनों में लखनऊ, कानपुर और उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों से संदिग्ध लोगों से पूछताछ लगातार जारी रहेगी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर शाइन और कानपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आरिफ के लगभग 12 स्थानीय ठिकानों की जानकारी अब तक एजेंसियों को मिल चुकी है।

शाहीन को मैडम सर्जन का नाम दिया गया

डॉ शाहीन फरीदाबाद आतंकी माड्यूल की कितनी अहम सदस्य थी आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं, कि आतंकी आका उसे मैडम सर्जन का नाम दिए हुए थे। उसके चैट बॉक्स से इन बातें निकलकर सामने आई है, वह ही दूसरे आरोपी डॉक्टर से कांटेक्ट करती थी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर शाहीन ने कई बार विदेशी दौरे किए। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से सूत्र बताते हैं कि तीन बार पाकिस्तान का दौरा किया। थाईलैंड और तुर्की भी गई। डॉ शाहीन लगातार अपना पासपोर्ट भी अपडेट करवा रही थी। वह अपना परमानेंट एड्रेस और अभिभावक का नाम पासपोर्ट पर लगातार अपडेट करवा रही थी। डॉ शाहीन के पासपोर्ट पर जो आखिरी ऐड्रेस अपडेट हुआ है वह अपने भाई डॉक्टर परवेज के लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी वाला एड्रेस है।

जो कोई भी डॉक्टर शाहीन के कांटेक्ट में रहा है वह कभी यह समझ नहीं पा रहा है की जो इतने गंभीर आरोप डॉक्टर शाहीन पर लगे हैं उसमें कितनी सच्चाई है? क्योंकि डॉक्टर शाहीन चुप रहने वाली महिला थी, ज्यादा किसी से बोलने वाली महिला नहीं थी। यहां तक कि जब उसका डिवोर्स हुआ था तब उसे समय भी अपने डिवोर्स के बारे में ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करती थी। कानपुर में जब वह नौकरी करती थी उसे दौरान बिना छुट्टी लिए वह लगातार काम कर रही थी, ऐसे में इस dubious character को एजेंसीउस हर दिन हर वक़्त डिकोड करने की कोशिश कर रही है।

शाहीन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे

दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। शाहीन उर्फ मैडम सर्जन के वाट्सअप मैसेज से जानकारी मिली है कि मैडम सर्जन को दो नंबरों से निर्देश वाले मैसेज आते थे। मैडम सर्जन उनसे बात करने के लिए उनके नंबर मैडम X और मैडम Z के नाम से फोन लिस्ट में save की थी। इन दोनों ही नंबर में फ़ोटो नहीं लगी है।

मैडम सर्जन के दो दोस्त कौन?

जांच एजेंसी पता लगाने में जुटी की मैडम सर्जन के दो दोस्त कौन हैँ? जांच एजेंसी ये पता लगाने में जुटी हुई है कि ये उसके भारत के साथी है या पाकिस्तान के? मैडम x की तरफ से मैडम सर्जन को जुलाई के महीने में एक वाट्सअप भेजा गया जिसमें मैडम z को जल्द ही सभी लोगो से मिलवाने की बात कही गयी थी। एक मैसेज में शाहीन यानी मैडम सर्जन ने ये कहा है कि मैडम x आपने जो मेडिसिन मंगवाई थी वो इस हफ्ते पहुंच जाएगी जिसपर मैडम x ने लिखा था कि आपरेशन के लिए दवाई कम नही पड़नी चाहिए।

मेडिसिन शब्द का इस्तेमाल विस्फोटक के लिए 

सूत्रों के अनुसार मेडिसिन शब्द का इस्तेमाल विस्फोटक के लिए किया गया था। ऑपेरशन का इस्तेमाल आतंकी हमले के लिए कोडवर्ड में किया गया था। इसी तरह से एक मैसेज मैडम z की तरफ से किया गया था जिसमे कहा गया था कि मैडम सर्जन आप हमदर्द ऑपेरशन पर ज्यादा ध्यान दीजिए। ऑपेरशन हमदर्द महिला आतंकियों की फौज के लिए भर्ती के लिए प्रयोग हुआ था। मैडम सर्जन यानी शाहीन, मैडम x और मैडम z से लगातार निर्देश लेती थी। मैडम x और मैडम z कौन महिलाएं है इसके बारे में जांच एजेंसियां पता करने में जुटी हुई हैं।

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को एक और चौंकाने वाला सुराग मिला है. सूत्रों के अनुसार, डॉ. शाहीन को उसके नेटवर्क के लोग ‘मैडम सर्जन’ के नाम से बुलाते थे. उसका व्हाट्सऐप डेटा खंगालने पर पता चला है कि दो मोबाइल नंबरों से उसे सबसे ज्यादा मैसेज और कॉल आते थे. लेकिन दोनों नंबरों पर न प्रोफ़ाइल फोटो है, न ही किसी की पहचान.

इन दोनों नंबरों को डॉ. शाहीन ने अपने फोन में मैडम एक्स और मैडम जेड के नाम से सेव कर रखा था.

कोडवर्ड में बातचीत, ‘मेडिसिन’ ही असल में विस्फोटक?

जांच में सामने आया है कि बातचीत में ‘मेडिसिन’ शब्द बार-बार इस्तेमाल हुआ है. एजेंसियों को शक है कि यह शब्द असल में विस्फोटकों या ब्लास्ट मैटेरियल के लिए कोडवर्ड था. मैडम एक्स की ओर से आए एक मैसेज में लिखा था,’ऑपरेशन के लिए मेडिसिन कम नहीं पड़नी चाहिए.’ सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यहां ‘ऑपरेशन’ शब्द का इस्तेमाल आतंकी हमले को दर्शाने के लिए किया गया होगा.

‘ऑपरेशन हमदर्द’- महिला आतंकियों की भर्ती का कोड?

दूसरा मैसेज मैडम जेड की ओर से आया था. इसमें लिखा था, ‘मैडम सर्जन, आप हमदर्द ऑपरेशन पर ज्यादा ध्यान दीजिए.’ एजेंसियों के मुताबिक, ऑपरेशन हमदर्द नामक कोडवर्ड का इस्तेमाल महिला आतंकियों की भर्ती और ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था.

कौन हैं मैडम एक्स और मैडम जेड?

जांच अब इन दो नंबरों की पहचान पर केंद्रित है. सुरक्षा एजेंसियां यह जांच रही हैं कि क्या ये दोनों महिलाएं किसी आतंकी मॉड्यूल की कोर मेंबर हैं? क्या ये विदेशी लिंक हैं? या फिर दिल्ली और यूपी में फैले किसी स्थानीय स्लीपर सेल की संचालक? इन दोनों नंबरों की लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और पेमेंट पैटर्न खंगाला जा रहा है.

गहरी प्लानिंग कर रही थी शाहीन?

शाहीन को मैडम सर्जन कहकर बुलाना, हमलों को ऑपरेशन, विस्फोटकों को मेडिसिन, और भर्ती को हमदर्द ऑपरेशन कहना. यह साफ संकेत है कि नेटवर्क बेहद संगठित, पेशेवर और खतरनाक था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
शेख हसीना को फांसी की सजा, ICT ने कहा- निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारा, अपराध मानवता के खिलाफ

शेख हसीना को फांसी की सजा, ICT ने कहा- निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मारा, अपराध मानवता के खिलाफ

राजग की प्रचंड जीत से लोगों की बढ़ी उम्मीदें, डबल इंजन की सरकार पर बनेगा दबाव………….

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend