ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव जीत रहे हैं या नहीं, क्या कहता है बिहार चुनाव का एग्जिट पोल?

UB India News by UB India News
November 12, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना, बिहार
0
आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. इसी बीच एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं, जिनमें हॉट सीट महुआ पर तेजप्रताप यादव की स्थिति को लेकर दिलचस्प तस्वीर उभरकर सामने आई है. दरअसल महुआ विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है. उनके खिलाफ आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और एलजेपी के संजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं. इससे उनकी सीट पर भी मामला त्रिकोणीय हो गया है. खुद तेज प्रताप अपनी पार्टी की 10 से 15 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. तेज प्रताप की सीट खुद दांव पर लगी हुई है.
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव यहां से चुनावी मैदान में हैं, लेकिन इस बार एग्जिट पोल्स के रुझान उनके लिए सहज नहीं दिख रहे. अधिकांश एजेंसियों के सर्वे में महुआ सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है, जबकि कुछ एजेंसियां यह दावा कर रही हैं कि महागठबंधन उम्मीदवार ने मामूली बढ़त हासिल की है. मेगा एग्जिट पोल में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. हालांकि, 14 नवंबर को नतीजे आ जाएंगे और उसके बाद साफ हो जाएगा कि किसे कितनी सीटें मिली और कौन सरकार बनाने का दावा करेगा.
महुआ सीट पर तेजप्रताप की स्थिति क्या कहती है?
न्यूज़ 18 मेगा एग्जिट पोल, टुडे चाणक्य और मैट्रिज (Matriz) जैसे प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने तेजप्रताप यादव की सीट का भी विश्लेषण किया है. न्यूज़ 18 मेगा एग्जिट पोल के अनुसार महुआ में तेजप्रताप यादव को कड़ी चुनौती मिल रही है. इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार को हल्की बढ़त दिखाई गई है, जबकि राजद समर्थक वोट बैंक में कुछ सेंध लगने की बात भी कही गई है. Matriz (IANS-Matriz) के एग्जिट पोल ने भी महुआ में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवार के बीच बताया है? एनडीए और राजद के बीच बहुत कम अंतर बताया है.
तेजप्रताप के लिए आसान नहीं महुआ की राह!
वहीं पीपल्स पल्स (People’s Pulse) सर्वे में महुआ को “टॉस-अप सीट” कहा गया है, जहां जीत-हार का अंतर एक हजार वोटों के भीतर रहने की संभावना जताई गई है. इस सीट पर तेजप्रताप यादव, मुकेश रौशन और संजय कुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है.
महुआ से तेज प्रताप यादव को हार का सामना करना पड़ सकता है. इन तमाम सर्वेक्षणों से यह स्पष्ट है कि तेजप्रताप यादव के लिए इस बार महुआ की राह आसान नहीं दिख रही. हालांकि कुछ एग्जिट पोल में उनके जीत का भी अनुमान लगाया गया है.
क्या महुआ का किला फतह कर पाएंगे तेजप्रताप?
महुआ सीट पर एग्जिट पोल्स ने साफ-साफ कोई विजेता घोषित नहीं किया है, लेकिन अधिकतर सर्वेक्षणों में एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवार को हल्की बढ़त दी गई है. तेजप्रताप यादव के लिए यह चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय कर सकता है. हालांकि, अंतिम फैसला 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा और तब यह तय होगा कि तेजप्रताप यादव महुआ का किला फतह कर पाते हैं या नहीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश कुमार, चुनावी साल में BJP आलाकमान से हो सकती है मुलाकात

बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले महावीर मंदिर ,गुरुद्वारा और मजार पहुंचे नीतीश कुमार, एग्जिट पोल से गदगद सीएम ने दिया बड़ा मैसेज

भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, ब्लास्ट में हुए घायलों से की मुलाकात

भूटान से लौटते ही LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, ब्लास्ट में हुए घायलों से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend