ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जहां नंबर ज्यादा वहां रहेंगे हम… चुनाव नतीजों से पहले तेज प्रताप का बड़ा ऐलान

UB India News by UB India News
November 8, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना, बिहार
0
लालू परिवार की राजनीति’ का रंग रोचक होने वाला है!

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है. इसी बीच, लालू परिवार से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद जो भी दल जनता के मुद्दों पर काम करेगा और जिसके पास बहुमत होगा, वे उसे समर्थन देने को तैयार हैं.
जहां नंबर ज्यादा वहां रहेंगे हम… चुनाव नतीजों से पहले तेज प्रताप का बड़ा ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है. राज्य में पहली बंपर वोटिंग हुई है. यही वजह है कि तमाम राजनीतिक दलों को हर बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा उम्मीद नजर आ रही हैं. इसी बीच लालू परिवार से बाहर हुए तेज प्रताप यादव का बयान भी सामने आया है, जिससे साफ है कि अगर आने वाला चुनाव परिणाम उनके पक्ष में ठीक-ठाक रहता है, वे किसी भी गुट में शामिल हो सकते हैं. इस बात का ऐलान खुद तेज प्रताप यादव ने किया है.
तेजप्रताप यादव ने इस चुनाव में अपनी अलग पार्टी बनाकर कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. यही वजह है कि उनकी चर्चा हो रही है. तेजप्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 14 नवंबर को बदलाव होगा. यह बदलाव संपूर्ण होगा.
आगे कहा कि जो रोजगार देगा और पलायन को रोकने का काम करेगा. इसके साथ ही जनता के मुद्दे की जो भी बात करेगा मैं उसको समर्थन देने को काम करूंगा. चाहे वो कोई भी हो. हम किसी को भी समर्थन दे सकते हैं.
एनडीए में शामिल होंगे तेजप्रताप?
जन शक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप से जब पूछा गया कि एनडीए विकास का काम करती है, तो क्या आप उसमें शामिल हो सकते हैं? इस सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हां जो भी हो जिसके पास ज्यादा संख्याबल आएगा. इसके साथ ही जिसकी भी सरकार बनेगी. वो काम करेगा तो हम उसके साथ रहेंगे. इसमें हमें कोई भी दिक्कत नहीं है.
तेजस्वी और तेजप्रताप की जंग जारी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार में घमासान मचा हुआ था. यही वजह है कि लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप को परिवार और पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया था. इसके बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बनाई थी, जिसका नाम जन शक्ति जनता दल रखा था.
इस पार्टी से उन्होंने चुनाव में कई उम्मीदवार उतारे हैं. यहां तक की छोटे भाई तेजस्वी के खिलाफ भी प्रत्याशी खड़ा किया है. कई बार तेजप्रताप ने तेजस्वी पर हमला भी बोला है. अब देखना होगा कि 14 नवंबर को किसको बहुमत मिलता है. सबकी निगाहें इस दिन तेज प्रताप यादव पर टिकी रहने वाली हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………

राजद के बागी विधायक के समर्थन में तेज प्रताप ने की चुनावी सभा, कहा- पार्टी में पूंजीपतियों का बोलबाला

बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग क‍िसकी नैय्या डुबोएगी?

अधिक मतदान ने सबको चौंकाया, नीतीश कुमार के योजनाओं का इम्पेक्ट है या फिर SIR का इफेक्ट ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend