ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद के बागी विधायक के समर्थन में तेज प्रताप ने की चुनावी सभा, कहा- पार्टी में पूंजीपतियों का बोलबाला

UB India News by UB India News
November 8, 2025
in अन्य विपक्ष, नवादा, बिहार
0
आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………

RELATED POSTS

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेज प्रताप यादव ने यह आरोप भी लगाया कि “कुछ बहरूपिए” उनकी सभाओं को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ई जितना हरा पार्टी वाला है, सब डिस्टर्ब कर रहा है।
तेज प्रताप यादव ने प्रकाशवीर के लिए चुनावी सभा की। –
नवादा के रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिरदला में जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक प्रकाशवीर के समर्थन में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय जनता दल के बागी प्रकाशवीर के लिए के तेज प्रताप यादव ने वोट मांगे। साथ ही राजद पर हमला भी बोला। तेज प्रताप यादव ने कहा कि एक जनसभा को संबोधित किया। तेजप्रताप ने कहा कि प्रकाशवीर पहले राजद में थे, लेकिन वहां बड़े पूंजीपतियों का दबदबा बढ़ गया है। जो गरीब और मजदूर वर्ग की बात करता है, उसे दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि “सामाजिक न्याय का मतलब स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि स्मार्ट गांव होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि वे लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण और लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
‘जब भी मैं विचलित होता हूं, जनता के बीच जाता हूं’
राजद नेतृत्व पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि पार्टी में पांच ‘जयचंद’ हैं जिन्होंने उन्हें संगठन और परिवार से अलग करने का काम किया। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने मालिक यानी जनता के पास आया हूं। जनता मेरी भगवान है और मैं उनका सेवक हूं। जब भी मैं विचलित होता हूं, जनता के बीच जाता हूं और वही मुझे नई ताकत देती है। तेजप्रताप ने यह भी बताया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें सिखाया था कि जब भी मन परेशान हो, जनता के पास चले जाओ। उन्होंने कहा कि उसी प्रेरणा से आज वे अपने मालिक जनता के बीच आए हैं और प्रकाशवीर के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं।
अपने संबोधन में तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनका भी चुनाव चिन्ह आठ नंबर था और प्रकाशवीर का भी आठ नंबर है। उन्होंने कहा कि आठ नंबर माता देवकी के पुत्र का नंबर है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि पलायन, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर 11 नवंबर को मतदान कर अपनी भूमिका निभाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

नितिन के गढ़ में किशोर: इस जीत का श्रेय जितना PK को है उतना ही भाजपा और राजद की रणनीतिक भूलों का भी है……………

by UB India News
August 7, 2026
0

लोकतंत्र में उपचुनावों को अक्सर केवल रिक्त सीटों को भरने की औपचारिक प्रक्रिया मान लिया जाता है, लेकिन कई बार...

Next Post
बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग क‍िसकी नैय्या डुबोएगी?

अधिक मतदान ने सबको चौंकाया, नीतीश कुमार के योजनाओं का इम्पेक्ट है या फिर SIR का इफेक्ट ..............

पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान, मुंगेर में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट प्रतिशत………..

पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान, मुंगेर में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट प्रतिशत...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend