ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज पीएम मोदी बिहार की इन महिलाओं से करेंगे बात, जानिए चुनाव के लिए NDA का बड़ा प्लान

UB India News by UB India News
November 5, 2025
in पटना, बिहार
0
मोदी सरकार का अल्पसंख्यकों के कल्याण पर फुल फोकस, 11 सालों में किए कई बड़े बदलाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के अंतिम चरण में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यह बातचीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ पहल के तहत होगी।

पीएम मोदी करेंगे NDA की महिला कार्यकर्ताओं से बात

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बिहार में महिला शक्ति विधानसभा चुनाव में भाजपा-NDA की जीत सुनिश्चित करने के लिए असाधारण ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।’ उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में महिलाओं की भागीदारी बिहार में लोकतंत्र को और मजबूत कर रही है।

पीएम मोदी ने एक्स (X) पर हिंदी में पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार की मातृशक्ति असाधारण ऊर्जा और समर्पण के साथ भाजपा-एनडीए की विजय सुनिश्चित करने में जुटी है।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में महिलाओं की भागीदारी बिहार में लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बना रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं 4 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत महिला संवाद’ पहल के तहत अपनी माताओं और बहनों से संवाद करूंगा।

बिहार की माताओं-बहनों से बात करुंगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं चार नवंबर को अपराह्न साढ़े तीन बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत- महिला संवाद’ पहल के तहत अपनी माताओं और बहनों के साथ बातचीत करूंगा।’ विधानसभा चुनाव से पहले, बिहार सरकार ने उद्यमिता और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये अंतरित किए। बिहार में विधानसभा चुनाव का पहला चरण छह नवंबर को होगा और मंगलवार को प्रचार का आखिरी दिन है।

हरदीप सिंह पुरी ने जताया पीएम मोदी का आभार

उधर बिहार विधानसभा चुनाव के बीच रविवार को चुनाव प्रचार और रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना साहिब में मत्था टेका। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि समूह सिख संगत की ओर से आपको सत श्री अकाल, हार्दिक धन्यवाद, और आभार। आपकी यह गरिमामयी उपस्थिति वैश्विक सिख संगत को अपार चढ़दी कला प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पवित्र जोड़े साहिब के पटना साहिब में विराजमान होते ही, पूरी विनम्रता और श्रद्धाभाव से आपका उनके साक्षात् दर्शन करना सिख परंपरा, गुरु साहिबान की शिक्षाओं और हमारी विरासत के प्रति आपके गहरे आदर और सम्मान भाव को दर्शाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
नेताओं की यात्राओं और दौरों से बिहार हो रहा गुलजार…………..

6 नवंबर को बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर होगी वोटिंग , आज शाम तक थम जाएगा पहले चरण का प्रचार ...............

कांग्रेस के युवराज की शादी हुई तो शामिल होंगे पीएम मोदी… मल्लिकार्जुन खरगे के वार पर गिरिराज का पलटवार

कांग्रेस के युवराज की शादी हुई तो शामिल होंगे पीएम मोदी... मल्लिकार्जुन खरगे के वार पर गिरिराज का पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend