ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के युवराज की शादी हुई तो शामिल होंगे पीएम मोदी… मल्लिकार्जुन खरगे के वार पर गिरिराज का पलटवार

UB India News by UB India News
November 4, 2025
in कांग्रेस, पटना, भाजपा
0
कांग्रेस के युवराज की शादी हुई तो शामिल होंगे पीएम मोदी… मल्लिकार्जुन खरगे के वार पर गिरिराज का पलटवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का दिन करीब आने के साथ ही राजनीतिक बयानबाज़ी लगातार तीखी होती जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए तंज के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने करारा पलटवार किया है.
दरअसल, खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ‘पीएम बिहार में ऐसे घूम रहे हैं जैसे उनके बेटे की शादी हो.’ इस बयान के ज़रिये उन्होंने प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों और रोडशो को निशाने पर लिया. खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘डुबाने की चाल’ चल रहे हैं और चुनाव के बाद उन्हें किनारे कर अपने किसी ‘चेले’ को मुख्यमंत्री बना देंगे.

चुनाव बाद दूध से मक्खी की तरह निकाल दिए जाएंगे नीतीश
खरगे ने यह भी कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को ‘गायब’ कर दिया है, क्योंकि अब प्रधानमंत्री समेत एनडीए नेता उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश करने की बात भी नहीं करते. उन्होंने व्यंग्य में कहा कि ‘नीतीश जी अब मोदी की गोद में बैठे हैं, लेकिन चुनाव के बाद उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकाल दिया जाएगा.’
कांग्रेस अध्यक्ष के इन तीखे हमलों पर भाजपा ने तुरंत जवाब दिया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘अगर कांग्रेस के युवराज की शादी होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी उसमें भी शामिल होंगे.’ गिरिराज ने आगे तंज कसते हुए कहा, ‘ये लोग पहले हिंट एंड रन की राजनीति करते हैं और फिर माफ़ी मांग लेते हैं. सरकार बनने पर हम इनको गंगाजल से शुद्ध करेंगे.’
‘नीतीश की सीएम पद का चेहरा’
गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को लेकर साफ नारा दिया है- ‘2025 में नीतिशे कुमार’, यानी नीतीश ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सीट बंटवारे पर पहले अपना हाल तो देख लें, महागठबंधन के भीतर ही खींचतान खत्म नहीं हो रही.’

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

खरगे ने अपने बयान में प्रधानमंत्री के रोडशो का ज़िक्र करते हुए कहा था कि ‘नीतीश जी कहां थे, कहीं नज़र नहीं आए. मोदी जी ने उन्हें गायब कर दिया है.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा-जेडीयू सरकार अब जनता की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए घोषणाओं की राजनीति कर रही है.

खरगे ने आगे कहा, ‘दो दशक से बिहार में भाजपा-जेडीयू की सरकार है और 11 साल से मोदी केंद्र में हैं. फिर भी बिहार में बेरोज़गारी, पलायन और आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है.’ उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘चुनाव आते ही महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये डाल दिए गए, ताकि वोट मिल जाएं, लेकिन बिहार के लोग समझदार हैं वे सोच-समझकर वोट देंगे.’
भाजपा की तरफ से गिरिराज सिंह के अलावा कई नेताओं ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है. गिरिराज ने तीखे शब्दों में कहा, ‘लालू के युवराज और राहुल गांधी दोनों को अब समझना चाहिए कि बिहार की राजनीति अब मज़ाक नहीं है. चौब चले छब्बे बनने, लेकिन दुबे बनकर लौटे.’

बयानबाज़ी के इस दौर में दोनों दल एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमले करने से भी नहीं चूक रहे हैं. खरगे के ‘बेटे की शादी’ वाले तंज के जवाब में गिरिराज का ‘कांग्रेस युवराज की शादी’ वाला व्यंग्य अब बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का नया केंद्र बन गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

Next Post
ललन सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग ने क्यों दर्ज किया केस, अनंत सिंह के गढ़ मोकामा से जुड़ा क्या है पूरा मामला?

ललन सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग ने क्यों दर्ज किया केस, अनंत सिंह के गढ़ मोकामा से जुड़ा क्या है पूरा मामला?

SIR को लेकर बिहार के बाद अब बंगाल में बवाल, बुरी तरह फंस गया चुनाव आयोग!

एसआईआर पर रार! टीएमसी बोली- ये एक तरह का एनआरसी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend