ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार चुनाव में महागठबंधन ने 243 सीटों पर उतारे 254 उम्मीदवार!

UB India News by UB India News
November 2, 2025
in पटना, बिहार
0
महागठबंधन में गांठ! किसकी क्या मांग?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधानसभा चुनाव कई मामलों में इस बार अनोखा दृश्य उपस्थित कर रहा है. तकरीबन 3 दशक बाद चुनावी हिंसा की गूंज सुनाई पड़ी है. मोकामा में चुनावी रंजिश में दुलारचंद यादव की हत्या हो गई, जिसका आरोप जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह पर लगा है. हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रत्याशी अनिल कुमार और नवगठित जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव पर भी हमले की घटना प्रकाश में आई है. इस बार के चुनाव का सबसे अजूबा दृश्य महागठबंधन की पार्टियों का कई सीटों पर आपस में टकराव भी है.
243 सीटों पर 254 कैंडिडेड!
ऐसा पहली बार हो रहा है कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की पार्टियों के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापसी की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद कम से कम 6 सीटों पर दोस्ताना संघर्ष (फ्रेंडली फाइट) हो रही है. शुरू में यह संख्या 11 थी. कांग्रेस और वीआईपी के 3 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद यह संख्या घट कर 6 रह गई है. वैशाली, राजापाकड़, बछवाड़ा, रोसड़ा, लालगंज, बिहारशरीफ, तारापुर और कहलगांव सीटों पर नाम वापसी के बावजूद महागठबंधन के उम्मीदवारों में आपसी जोर आजमाइश होगी. कहीं कांग्रेस और आरजेडी के उम्मीदवार टकरा रहे तो कहीं सीपीआई और कांग्रेस के. कुछ सीटों पर वीआईपी और आरजेडी जोर आजाएंगे. सरल शब्दों में समझें तो महागठबंधन की ओर से कुल 243 सीटों पर 254 उम्मीदवार उतारे गए हैं. है न अजूबा बात!
30 साल बाद चुनावी हिंसा!
उम्मीदवारों पर हमले तो पहले से ही शुरू हो गए थे, लेकिन इसका चरम मोकामा में दिखा. मोकामा पटना जिला के अंतर्गत आता है. आरोप है कि 30 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी (JSP) समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों ने कर दी. उन्हें गोली मारी गई. कारण और कर्ता जो भी रहे हों, पर इतना तो सच है कि दुलारचंद की हत्या हुई. चुनाव प्रचार के दौरान जेडीयू और जन सुराज पार्टी के समर्थकों के बीच भिड़ंत के दौरान यह घटना हुई. उसके ठीक अगले दिन (31 अक्टूबर) राजद उम्मीदवार वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) के वाहन पर पथराव की सूचना सामने आई. दुलारचंद के अंतिम संस्कार के दौरान भी फायरिंग और पथराव की घटना हुई.

कैंडिडेट पर हो रहे हमले!
इस बार दलीय प्रत्याशियों पर हमले की घटनाएं भी दिख रही हैं. पहले चरण के वोट के पहले कम से कम 3 तो ऐसी घटनाएं प्रकाश में आई ही हैं. टिकारी विधानसभा सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक अनिल कुमार पर 29 अक्टूबर 2025 को गया जिले के दिघौरा गांव में प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने हमला किया. भीड़ ने पत्थरबाजी की, जिसमें अनिल कुमार को हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं. उनके भाई और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं, जबकि कई वाहनों को नुकसान पहुंचा. अंगरक्षकों को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी.

इसी तरह परिवार से निष्कासन के बाद नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाने वाले लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव पर भी हमले की सूचना आई. जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर 30 अक्टूबर 2025 को वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान राजद समर्थकों ने हमला किया. वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में रैली कर रहे थे, तभी आरजेडी कार्यकर्ताओं ने तेज प्रताप यादव और उनके समर्थकों को खदेड़ दिया. नारेबाजी हुई, जिसमें तेजस्वी यादव के समर्थन में लालटेन को वोट करने की ध्वनि थी. राठौर ने आरजेडी उम्मीदवार रविंद्र सिंह पर टिकट खरीदने और नकदी-शराब से वोट प्रभावित करने का आरोप लगाया है.
प्रत्याशियों पर दबाव बनाया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं, खासकर पहले चरण (6 नवंबर) से पहले. जन सुराज पार्टी का आरोप है कि मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत कई क्षेत्रों में उसके उम्मीदवारों पर दबाव बनाया गया. हिंसा की घटनाओं की भी शिकायतें हैं. तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग (EC) से सवाल किया है कि अपराधियों की सुरक्षा कौन कर रहा है. प्रियंका गांधी ने शनिवार को इसे ‘जंगल राज’ बताया. जिस तरह की तनातनी अभी दिख रही है, उस पर विराम वोटिंग खत्म होने के बाद ही लगने की उम्मीद है. चुनाव आयोग को भी लगता है कि चुनाव में आपराधिक तत्वों का प्रवेश हो सकती है, इसलिए सीमावर्ती राज्यों को सतर्क की उसने निर्देश भी दिए है.
और एक अजूबा यह भी!
बिहार में वर्ष 2016 से ही शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद विधानसभा चुनाव के दौरान जांच एजेंसियों ने अब तक करोड़ों की अवैध शराब जब्त की है. माना जाता है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बिहार में शराब का स्टाक किया जा रहा है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा (6 अक्टूबर 2025) से लेकर 1 नवंबर 2025 तक आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न जिलों से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है. इसकी कुछ बानगी देखें. 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक लगभग 5.15 लाख लीटर शराब जब्त हुई. इसकी कीमत 16.11 करोड़ आंकी गई है. मद्य निषेध विभाग ने सारण में 34,504 लीटर, भोजपुर में 31,171 लीटर और पटना में 26,553 लीटर शराब जब्त की. 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक कुल 64.13 करोड़ की जब्ती हुई, जिसमें 23.41 करोड़ की सिर्फ शराब है.

18 नवंबर को हमलोग शपथ लेंगे………….

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

जनता दल यूनाईटेड नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह वह घटना हुई, यह होना तय था। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, और रोहतास में एक पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। यह ‘महाजंगलराज’ है, लेकिन प्रधानमंत्री को यह दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, बिहार अपराध के मामले में शीर्ष पर है। उन्होंने दावा किया कि हम 14 नवंबर को सरकार बनाने जा रहे हैं और 18 नवंबर को शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच, जाति या धर्म की परवाह किए बिना, हर अपराधी जेल में होगा। खरमास में सब अपराधियों का खात्मा हो जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
राजद की पिछलग्गू का ठप्पा हटाने में कांग्रेस कामयाब!

राजद की पिछलग्गू का ठप्पा हटाने में कांग्रेस कामयाब!

बिहार विधानसभा चुनाव : धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा, ‘जनता पीएम मोदी के…

नीतीश कुमार ही चेहरा हैं, बिहार में हमारा चेहरा कोई और नहीं...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend