ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सर क्रीक में तनाव… पाकिस्तान के सीने में घोंपने के लिए भारत का ‘त्रिशूल’ तैयार

UB India News by UB India News
October 31, 2025
in खास खबर, सेना
0
सर क्रीक में तनाव… पाकिस्तान के सीने में घोंपने के लिए भारत का ‘त्रिशूल’ तैयार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सर क्रीक को लेकर चल रही तनातनी के बीच पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान, गुजरात और अरब सागर में आयोजित भारत की ट्राई-एक्सरसाइज त्रिशूल (30 अक्टूबर-13 नवंबर) में भारत के 20-25 जंगी जहाज और 40 से भी ज्यादा फाइटर जेट हिस्सा ले रहे हैं. इसके साथ ही थलसेना की दक्षिणी कमान (हेडक्वार्टर पुणे),  बीएसएफ और कोस्टगार्ड भी पूरी दमखम के साथ हिस्सा ले रही है.

भारतीय नौसेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशन्स (डीजीएनओ) एन प्रमोद ने शुक्रवार (31 अक्टूबर, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस एक्सरसाइज का उद्देश्य, एक बड़े कॉम्पलेक्स वातावरण में सभी मेरीटाइम फोर्सेज और सशस्त्र बलों के बीच सिनर्जी बिठाना है, ताकि जंग की स्थिति में सशस्त्र बलों और सेंट्रल एजेंसियों के बीच पूरी तरह तालमेल और सहयोग बना रहे.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

उत्तरी अरब सागर में नोटम जारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार, सेना के तीनों अंग यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना साझा युद्धाभ्यास कर रहे हैं. इस एक्सरसाइज को लेकर भारत ने गुजरात, राजस्थान और उत्तरी अरब सागर में नोटम यानी नोटिस टू एयरमैन जारी किया है, ताकि युद्धाभ्यास के दौरान एयर-स्पेस में किसी तरह का उल्लंघन न हो.

हाल के वर्षों में ये पहली बार है कि पश्चिमी सीमा पर भारत की ट्राइ-सर्विस यानी सेना के तीनों अंगों की साझा एक्सरसाइज की जा रही है. भारतीय नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और उस पर तैनात लड़ाकू विमान मिग-29के भी इस एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे हैं.

भारतीय वायुसेना के एयरबेस ले रहे हिस्सा

एक्सरसाइज में भारतीय वायुसेना की दक्षिणी-पश्चिमी कमान (मुख्यालय गांधीनगर) और इस क्षेत्र के सभी एयरबेस हिस्सा ले रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, वायुसेना के मिग-29, सुखोई, मिराज और जगुआर फाइटर जेट हिस्सा ले रहे हैं.

लड़ाकू विमानों के अलावा टोही विमान और मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी एक्सरसाइज का हिस्सा हैं. वाइस एडमिरल प्रमोद ने ये भी जानकारी दी कि पारंपरिक युद्ध के अलावा साइबर और स्पेस डोमेन में भी इस वॉर-गेम को आयोजित किया गया है.

रक्षा मंत्री की चेतावनी के डरा पाकिस्तान

हाल के दिनों में गुजरात के सर क्रीक इलाके को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है. दशहरा के मौके पर राजनाथ ने सर क्रीक पहुंचकर शस्त्र पूजा की थी और पाकिस्तान को इस क्षेत्र में किसी भी तरह की नापाक हरकत से बाज आने की चेतावनी दी थी.

राजनाथ ने खुलासा किया था कि 1965 के युद्ध के बाद से ही पाकिस्तान की इस इलाके में नजर लगी रहती है. यही वजह है कि सर क्रीक के अपने अधिकार क्षेत्र में पाकिस्तान अपनी सैन्य तैनाती को बढ़ा रहा है. राजनाथ ने साफ तौर से कहा था कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक में कोई मिस-एडवेंचर किया तो 1971 के युद्ध की तरह पाकिस्तान का इतिहास-भूगोल पूरी तरह बदल दिया जाएगा.

रक्षा मंत्री के दौरे के बाद सर क्रीक में पाकिस्तान की हलचल

रक्षा मंत्री ने ये तक कह दिया था कि कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर भी गुजरता है. राजनाथ सिंह के दौरे के तुरंत बाद, पाकिस्तानी नेवी चीफ नावेद अशरफ ने सर क्रीक पहुंचकर तीन होवरक्राफ्ट को यहां तैनात किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
अजहरुद्दीन बने मंत्री, कभी थे भारतीय टीम के कप्तान, अब तेलंगाना सरकार का बने हिस्सा

अजहरुद्दीन बने मंत्री, कभी थे भारतीय टीम के कप्तान, अब तेलंगाना सरकार का बने हिस्सा

शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान

आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend