ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार BJP ने राहुल-तेजस्वी को बताया कलयुग का रावण..

UB India News by UB India News
October 2, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार BJP ने राहुल-तेजस्वी को बताया कलयुग का रावण..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज गुरुवार को विजयादशमी मनाई जा रही है। चुनावी साल में बिहार में पर्व और रावण को लेकर भी सियासत हो रही है। सोशल मीडिया के जरिए दशहरे पर रावण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। वहीं गांधी जयंती पर राज्यपाल और सीएम ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

चुनावी साल में सियासी गलियारे में चल रही उठा-पटक और बयानबाजी से जुड़ी हर अपडेट्स…

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

बिहार बीजेपी ने तेजस्वी-राहुल को बताया कलयुग का रावण

बिहार बीजेपी के ऑफिशियल X सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर हुई है। जिसमें एक पोस्टर शेयर कर लिखा गया- मातृ शक्ति के अपमान का प्रतीक रावण आज भी मौजूद है, बस चेहरा बदल गया है। जनता अपने मत से इस रावण का अंत तय करेगी।

पोस्टर में एक ओर त्रेता युग के रावण की फोटो लगी है। कैप्शन में लिखा गया है- जिसने मां जानकी का अपहरण किया, उनका अपमान किया।

दूसरी ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की। साथ ही लिखा गया- कलयुग के रावण। कैप्शन में लिखा गया है- जिनके मंच से पीएम की दिवंगत मां को गाली दी गई।

बिहार बीजेपी ने
बिहार बीजेपी ने

राजद का पोस्टः रावण जैसी सरकार का अंत होगा

इधर, राष्ट्रीय जनता दल के X हैंडल से रावण दहन का एक वीडियो शेयर किया गया। 15 सेकेंड के वीडियो में कहा जा रहा है, ’20 साल का अंहकार, रावण जैसी ये सरकार, अब होगा इसका संहार, आ रहे हैं तेजस्वी दिन।’

पोस्ट में लिखा गया- अफसरशाही, अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे सरकारी प्रचार के रावण का होगा अंत! बिहार में जन कल्याण, नौकरी और रोजगार का शुभारंभ होगा तुरंत! जब बनेगी तेजस्वी सरकार !! जनहित को समर्पित जन सरोकार वाली तेजस्वी सरकार!

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मोदी, योगी और शाह पर निशाना साधा

सीवान में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी, योगी और अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 2014 में मोदी के भाषणों से साधु-संत और आमजन प्रभावित हुए थे। उस समय गो हत्या पर रोक और हिंदुत्व की रक्षा जैसे बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसी पर अमल नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे गो रक्षा पीठ के मठाधीश हैं, लेकिन उनके राज्य में सबसे ज्यादा गाय काटी जा रही हैं और वे खामोश हैं। बीते 12 सालों में सनातनियों के साथ सबसे ज्यादा छल नरेंद्र मोदी ने किया है।

गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘चुनाव के दौरान सीतामढ़ी में उन्होंने ऐलान किया था कि तीसरी बार सरकार बनने पर गौ हत्यारों को उल्टा लटका देंगे, लेकिन सरकार बने एक साल हो गए और अब तक एक भी गो हत्यारे पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
पटना में आज रावण वध, धधकेगा 80 फीट का पुतला ,जमकर होगी राजस्थानी आतिशबाजी………..

पटना में आज रावण वध, धधकेगा 80 फीट का पुतला ,जमकर होगी राजस्थानी आतिशबाजी...........

‘उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो, हमने तो अपना काम कर दिया…

'उन्हें मनोहर कहानियां सुनाने दो, हमने तो अपना काम कर दिया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend